सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stock Market में गिरावट के बावजूद पिछले हफ्ते चमके ये 5 शेयर, पांच दिनों में दिया 64% तक रिटर्न, निवेशक मालामाल

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 02:53 PM (GMT+05:30)

    पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Last Week) में गिरावट रही सेंसेक्स और निफ्टी 50 में लगभग 1% की कमी आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिर ...और पढ़ें

    बीते हफ्ते इन 5 शेयरों ने दिया भारी रिटर्न
    बीते हफ्ते इन 5 शेयरों ने दिया भारी रिटर्न

    नई दिल्ली। पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Last Week) लगातार छठे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) दोनों में काफी ज्यादा कमजोरी आई। शुक्रवार, 8 अगस्त को समाप्त सप्ताह में दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगभग 1 प्रतिशत नीचे फिसले। वहीं बीएसई मिडकैप में 1.3 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में लगभग 2 प्रतिशत कमजोर हुए।

    फिर भी 5 शेयरों ने 5 दिनों में ही 64.4 फीसदी तक रिटर्न दिया। ध्यान रहे कि इन शेयरों में माइक्रो और स्मॉल कैप कंपनियां शामिल हैं, जिनमें बहुत अधिक जोखिम होता है। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

    ये भी पढ़ें - पारस पत्थर साबित हुआ NSDL IPO, एसबीआई के ₹1.2 Cr को बनाया ₹7800 Cr, HDFC-IDBI ने भर-भर के कमाई दौलत

    Shree Pacetronix Share Price

    Shree Pacetronix का शेयर पिछले हफ्ते 73.80 रु से 121.34 रु पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 64.42 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 11.03 रु या 10 फीसदी की मजबूती के साथ 121.34 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 43.68 करोड़ रु है।

    Pioneer Investcorp Share Price

    दूसरे नंबर पर रहा Pioneer Investcorp का शेयर, जिसने पिछले हफ्ते 43.08 फीसदी फायदा कराया। इसका शेयर पिछले हफ्ते 57.92 रु से 82.87 रु पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 13.81 रु या 20 फीसदी की मजबूती के साथ 101.90 रु पर बंद हुआ, जिस रेट पर इसकी Mcap 101.90 करोड़ रु है।

    खबरें और भी

    MFS Intercorp Share Price

    Pioneer Investcorp का शेयर पिछले हफ्ते 12.75 रु से 17.57 रु पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 37.80 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 1.59 रु या 9.95 फीसदी की मजबूती के साथ 17.57 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 7.59 करोड़ रु है।

    MIRC Electronics Share Price

    चौथे नंबर पर रहा MIRC Electronics का शेयर, जिसने पिछले हफ्ते 34.12 फीसदी फायदा कराया। इसका शेयर पिछले हफ्ते 15.24 रु से 20.44 रु पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.33 रु या 19.46 फीसदी की मजबूती के साथ 20.44 रु पर बंद हुआ, जिस रेट पर इसकी Mcap 570.54 करोड़ रु है।

    Spice Islands Industries Share Price

    Spice Islands Industries का शेयर पिछले हफ्ते 52.29 रु से 68.88 रु पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 31.73 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 6.26 रु या 10 फीसदी की मजबूती के साथ 68.88 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 29.62 करोड़ रु है।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)