सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाजार की गिरावट में भी इन 5 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न, निवेशकों की हुई चांदी; ₹7 का है सबसे सस्ता स्टॉक

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 02:08 PM (IST)

    बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, इस दौरान पांच ऐसे शेयर (Top Stocks La ...और पढ़ें

    5 दिन में 49% तक रिटर्न देने वाले शेयर

    5 दिन में 49% तक रिटर्न देने वाले शेयर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मगर अंत में शेयर बाजार में निगेटिव रहा। BSE सेंसेक्स 769.67 अंक या 2.43 प्रतिशत गिरकर 81,537.70 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी50 241.25 अंक या 2.51 प्रतिशत गिरकर 25,048.65 पर बंद हुआ। फिर 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने शेयरहोल्डर्स को 5 दिन में करीब 49 फीसदी तक रिटर्न दिया।

    Parvati Sweetners Share Price

    पार्वती स्वीटनर्स एंड पावर का शेयर पिछले हफ्ते 7.22 रुपये से उछलकर 10.73 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 48.61 फीसदी रिटर्न मिला। ये एक बहुत छोटी कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 160.03 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को इसका शेयर 1.03 रुपये या 10.62 फीसदी उछलकर 10.73 रुपये पर बंद हुआ था।

    Dhampur Bio Organics Share Price

    धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स का शेयर पिछले हफ्ते 74.45 रुपये से उछलकर 96.27 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 29.31 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 16.04 रुपये या 19.99 फीसदी की मजबूती के साथ 96.27 रुपये पर बंद हुआ था। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 630.10 करोड़ रुपये है।

    Simandhar Impex Share Price

    सिमंधर इम्पेक्स का शेयर पिछले हफ्ते 70.08 रुपये से 89.41 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 27.58 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 4.25 रुपये या 4.99 फीसदी की मजबूती के साथ 89.41 रुपये पर बंद हुआ था। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 27.33 करोड़ रुपये है।

    खबरें और भी

    IDream Film Infrastructure Share Price

    आईड्रीम फिल्म इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 260.55 रुपये से 332.40 रुपये पर पहुंच गया, जिससे शेयर का रिटर्न 27.58 फीसदी रहा। 4.99 करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल वाली इस कंपनी का शेयर शुक्रवार को 15.80 रुपये या 4.99 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 332.40 रुपये पर बंद हुआ।

    Amit Securities Share Price

    लिस्ट में आखिरी नाम है अमित सिक्योरिटीज का, जिसका शेयर शुक्रवार को 2.53 रुपये या 4.99 फीसदी उछलकर 53.28 रुपये पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते में इसने 27.56 फीसदी रिटर्न दिया।

    ये भी पढ़ें - IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए आईपीओ, इस कंपनी का GMP अभी से उड़ा रहा गर्दा; पैसा रखें तैयार

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)