शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद इन 5 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न, 5 दिन 47% तक भागे; चेक करें लिस्ट
पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट के बावजूद, पांच शेयरों ने निवेशकों को 47% ...और पढ़ें

5 दिन में 47 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयर (AI फोटो)
HighLights
पिछले हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट दर्ज की गई
पांच शेयरों ने निवेशकों को 47% तक का रिटर्न दिया
जीएसबी फाइनेंस ने सर्वाधिक 47.90% का रिटर्न दिया
नई दिल्ली। पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव नहीं रहा। बीते सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 194 अंक या 0.25 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 77,569 बंद हुआ। वहीं निफ्टी 64 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,207 पर बंद हुआ। एक तरफ जहां सेंसेक्स और निफ्टी फिसले, वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में 47 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए इन शेयरों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
GSB Finance Share Price
जीएसबी फाइनेंस का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 47.90 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 31.86 रुपये से 47.12 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 19.08 फीसदी की उछाल के साथ 47.12 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 28.27 करोड़ रुपये है।
Faalcon Concepts Share Price
इसका शेयर पिछले हफ्ते 45.10 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 28.60 रुपये से 41.50 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 1.72 फीसदी की मजबूती के साथ 41.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 40.44 करोड़ रुपये है।
Hittco Tools Share Price
ये शेयर पिछले हफ्ते 40.41 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 9.80 रुपये से 13.76 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 4.96 फीसदी की तेजी के साथ 13.76 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 9.09 करोड़ रुपये है।
Exato Technologies Share Price
एग्जैटो टेक का स्टॉक पिछले हफ्ते 39.01 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 372.55 रुपये से 517.90 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 20 फीसदी की तेजी के साथ 517.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 521.29 करोड़ रुपये है।
Unichem Laboratories Share Price
यूनिकेम लैब का स्टॉक पिछले हफ्ते 35.12 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 473.30 रुपये से 639.50 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 639.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4,502.45 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - एक सेठ, एक महाराजा और एक दीवान ने मिलकर देश को दी पहली रक्षा कंपनी, आजादी से पुराना इतिहास; आज जमीन से अंतरिक्ष तक राज
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
