Budget 2026: फ्यूचर एंड ऑप्शंस पर STT में बढ़ोतरी से लुढ़का शेयर बाजार, Buyback पर भी लगेगा टैक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 (Budget 2026) में फ्यूचर और ऑप्शन पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया है। फ्यूचर पर STT 0.02% से ...और पढ़ें

STT बढ़ने से गिरा शेयर बाजार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 1 फरवरी को पेश किए गए बजट (Budget 2026) में शेयर बाजार को झटका दे दिया है। उन्होंने फ्यूचर एंड ऑप्शन दोनों पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया है। फ्यूचर पर STT को पहले के 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है, जो कि 150 फीसदी की बढ़ोतरी है।
वहीं ऑप्शंस पर STT बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है, जो कि पहले 0.1 फीसदी था। इस घोषणा से शेयर बाजार में भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 1200 से अधिक अंक गिर गया है। करीब पौने 1 बजे सेंसेक्स 1,221.37 अंक या 1.48 फीसदी गिरकर 81,345 पर है। वहीं निफ्टी का भी बुरा हाल है। निफ्टी 391.70 अंक या 1.54 फीसदी गिरकर 25,027.20 पर है।
ये भी पढ़ें - Budget 2026 LIVE: दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान, लेकिन बढ़ाया STT कर, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े एलान
बायबैक पर भी टैक्स
इसके अलावा, सरकार ने बायबैक में शेयर सरेंडर करने पर सभी प्रकार के शेयरधारकों को होने वाले फायदे को कैपिटन गेन में लाने का प्रस्ताव रखा है। इससे अब बायबैक से होने वाली आय पर अधिक टैक्स लगेगा।
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने शेयर बायबैक पर लगने वाले टैक्स पर कहा कि नए संरचना के अंतर्गत कॉरपोरेट प्रमोटर्स पर प्रभावी रूप से 22 प्रतिशत का टैक्स लगेगा और नॉन-कॉरपोरेट प्रमोटर्स पर बायबैक लेनदेन के लिए 30 प्रतिशत का टैक्स लगेगा।
एलटीसीजी और एसटीसीजी पर कोई एलान नहीं
बायबैक पर नए नियम का उद्देश्य टैक्सेशन को सुव्यवस्थित करना, शेयरधारक वर्गों के बीच अंतर को कम करना और बायबैक से संबंधित आय के लिए अधिक समान और पारदर्शी टैक्स व्यवस्था सुनिश्चित करना है। हालांकि, इस बजट में सरकार की ओर से एलटीसीजी और एसटीसीजी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। इस ऐलान के बाद स्टॉक मार्केट से जुड़े शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)