Upcoming IPO Next Week: दो नए आईपीओ में पैसा लगाने का मौका, अगले हफ्ते होंगे लॉन्च; किसका GMP किस पर भारी?
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दो नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) आ रहे हैं। इनमें सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का मेनबोर्ड आईपीओ और मेहुल टेलीकॉ ...और पढ़ें

अगले हफ्ते खुलेंगे दो नए आईपीओ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अगले हफ्ते शेयर बाजार में दो नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें एक मेनबोर्ड, जबकि दूसरा एसएमई कैटेगरी का होगा। मेनबोर्ड का आईपीओ सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (Citius Transnet InvIT IPO) का होगा, जबकि एसएमई कैटेगरी का आईपीओ मेहुल टेलीकॉम (Mehul Telecom IPO) का होगा। आइए जानते हैं इन दोनों आईपीओ की सारी डिटेल। साथ ही जानेंगे इनमें से किसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) ज्यादा है।
Citius Transnet InvIT IPO
सिटियस ट्रांसनेट इनविट का आईपीओ शुक्रवार 17 अप्रैल को खुलकर मंगलवार 21 अप्रैल को बंद होगा। अभी इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज का एलान नहीं किया गया है। आईपीओ का साइज 1340 करोड़ रुपये होगा।
वहीं बात करें जीएमपी की तो इंवेस्टरगेन के अनुसार सिटियस ट्रांसनेट इनविट का जीएमपी फिलहाल जीरो है। मगर लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।
Mehul Telecom IPO
मेहुल टेलीकॉम का एसएमई कैटेगरी का आईपीओ भी शुक्रवार 17 अप्रैल को खुलकर मंगलवार 21 अप्रैल को ही बंद होगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 96-98 रुपये है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इस आईपीओ का साइज 27.73 करोड़ रुपये होगा।
गौरतलब है कि फिलहाल इस आईपीओ का जीएमपी भी जीरो है।
क्या होता है आईपीओ?
आईपीओ या पब्लिक ऑफरिंग में कोई कंपनी अपने शेयर पहली बार जनता के लिए उपलब्ध कराती है। आईपीओ के जरिए कंपनी पब्लिक इंवेस्टर्स से इक्विटी कैपिटल जुटाती है।
ये भी पढ़ें - सही IPO, पक्का अलॉटमेंट! निवेश से पहले छोड़ दें तीन तरह की ये 11 गलतियां, नहीं डूबेगा पैसा!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)