सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPO News: अगले हफ्ते खुलने जा रहे 12 नए आईपीओ, मेनबोर्ड के होंगे 5 इश्यू; सबसे सस्ता शेयर ₹12 का

    Updated: Sun, 07 Dec 2025 09:25 AM (IST)

    अगले हफ्ते 12 आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं, जिनमें 5 मेनबोर्ड और 7 एसएमई कैटेगरी के हैं। मेनबोर्ड आईपीओ में वेकफिट इनोवेशंस, कोरोना ...और पढ़ें

    अगले हफ्ते खुलेंगे 12 नए आईपीओ

    अगले हफ्ते खुलेंगे 12 नए आईपीओ

    HighLights

    1. 12 आईपीओ अगले हफ्ते खुलेंगे

    2. 5 मेनबोर्ड, 7 एसएमई के होंगे आईपीओ

    3. शेयर बाजार के जोखिम का रखें ध्यान

    नई दिल्ली। अगले हफ्ते 12 आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें 5 आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे, जबकि बाकी 7 एसएमई कैटेगरी के होंगे। मेनबोर्ड के आईपीओ में वेकफिट इनोवेशंस, कोरोना रेमेडीज, नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज, पार्क मेडी वर्ल्ड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट शामिल हैं।

    ये है सभी 12 आगामी आईपीओ की डिटेल

    IPO का नाम कब खुलेगा इश्यू कब होगा बंद प्राइस बैंड (रुपये में) लॉट साइज (शेयर)
    के. वी. टॉयज इंडिया 8 दिसंबर 10 दिसंबर 227-239 600
    प्रोडॉक्स सॉल्यूशंस 8 दिसंबर 10 दिसंबर 131-138 1000
    वेकफिट इनोवेशंस 8 दिसंबर 10 दिसंबर 185-195 76
    कोरोना रेमेडीज 8 दिसंबर 10 दिसंबर 1008-1062 14
    रिद्धि डिस्प्ले इक्विपमेंट्स 8 दिसंबर 10 दिसंबर 95-100 1200
    यूनिसेम एग्रीटेक 10 दिसंबर 12 दिसंबर 63-65 2000
    नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज 10 दिसंबर 12 दिसंबर 438-460 32
    पार्क मेडी वर्ल्ड 10 दिसंबर 12 दिसंबर 154-162 92
    शिपवेव्स ऑनलाइन 10 दिसंबर 12 दिसंबर 12 10,000
    पजसन एग्रो इंडिया 11 दिसंबर 15 दिसंबर 112-118 1,200
    आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट 12 दिसंबर 16 दिसंबर अभी घोषित नहीं अभी घोषित नहीं
    अश्विनी कंटेनर मूवर्स 12 दिसंबर 16 दिसंबर 135-142 1,000

    क्या होता है आईपीओ

    आईपीओ (IPO) का मतलब होता है इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public Offering), जिसके तहत कोई प्राइवेट कंपनी पहली बार अपने शेयर आम जनता को बेचकर पब्लिक हो जाती है और शेयर बाजार में लिस्ट होती है। आईपीओ के जरिए वह कंपनी पूंजी जुटा पाती है और निवेशक उसके शेयरों को खरीदकर कंपनी में हिस्सेदार बन सकते हैं।

     ये भी पढ़ें - Flight Ticket में शामिल होते हैं कई तरह के चार्ज, किन-किन चीजों के लिए पैसा वसूलती हैं एयरलाइंस?


    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)