सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPO News: टाटा कैपिटल और LG समेत अगले हफ्ते आ रहे 5 धमाकेदार आईपीओ, चेक करें किसका GMP है सबसे ज्यादा

    Updated: Sun, 05 Oct 2025 09:25 AM (IST)

    अगले हफ्ते भारतीय बाजार में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा कैपिटल समेत 5 आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। अन्य तीन कंपनियों में अनंतम हाई ...और पढ़ें

    अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 5 IPO
    अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 5 IPO

    नई दिल्ली। अगले हफ्ते 5 आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा कैपिटल के आईपीओ शामिल हैं। अन्य तीन कंपनियों में अनंतम हाईवेज ट्रस्ट इनविट, मित्तल सेक्शन्स और रूबिकॉन रिसर्च शामिल हैं। इनमें एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा कैपिटल, अनंतम हाईवेज ट्रस्ट इनविट और रूबिकॉन रिसर्च के आईपीओ मेनबोर्ड के हैं, जबकि मित्तल सेक्शन्स का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है।

    Tata Capital IPO

    कब खुलेगा - 6 अक्टूबर 

    कब होगा बंद - 8 अक्टूबर

    प्राइस बैंड - 310-326 रुपये

    GMP - 9 रुपये

    लॉट साइज - 46 शेयर

    Anantam Highways Trust InvIT IPO

    कब खुलेगा - 7 अक्टूबर 

    कब होगा बंद - 9 अक्टूबर

    प्राइस बैंड - 98-100 रुपये

    GMP - 0

    लॉट साइज - 150 शेयर

    Mittal Sections IPO

    कब खुलेगा - 7 अक्टूबर 

    कब होगा बंद - 9 अक्टूबर

    प्राइस बैंड - 136-143 रुपये

    GMP - 0

    लॉट साइज - 1000 शेयर

    LG Electronics India IPO

    कब खुलेगा - 7 अक्टूबर 

    कब होगा बंद - 9 अक्टूबर

    प्राइस बैंड - 1080-1140 रुपये

    GMP - 228 रुपये

    लॉट साइज - 13 शेयर

    Rubicon Research IPO

    कब खुलेगा - 9 अक्टूबर 

    कब होगा बंद - 13 अक्टूबर

    प्राइस बैंड - 461-485 रुपये

    GMP - 60 रुपये

    लॉट साइज - 23 शेयर

    नोट - यहां सभी आईपीओ के जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम इंवेस्टरगेन पोर्टल के अनुसार बताए गए हैं, जो कि कंपनी की लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकते हैं।

    क्यों कंपनियां लाती हैं IPO

    आईपीओ (IPO) यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public Offering) का अर्थ है आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव। यह वह प्रोसेस है जिसके द्वारा एक निजी कंपनी पहली बार अपने शेयर आम जनता को बेचकर पूंजी जुटाती है और एक पब्लिक कंपनी बन जाती है। इस प्रोसेस से कंपनी को विस्तार के लिए पैसा मिलता है, और निवेशकों को कंपनी के विकास के साथ लाभ कमाने का अवसर मिलता है।

    ये भी पढ़ें - इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के खिलाफ ED की जांच शुरू, रूस-दुबई से जुड़े हैं तार; आपने तो नहीं लगाया पैसा

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)