सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए आईपीओ, पैसा रखें तैयार; किसका GMP कराएगा ज्यादा फायदा?

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 09:04 AM (IST)

    आगामी सप्ताह में एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया, मदर न्यूट्री फूड्स और के के सिल्क मिल्स के तीन नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने वाले हैं। ये सभी आईप ...और पढ़ें

    अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए आईपीओ, तीनों होंगे एसएमई कैटेगरी के

    अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए आईपीओ, तीनों होंगे एसएमई कैटेगरी के

    HighLights

    1. तीन नए आईपीओ अगले सप्ताह खुलेंगे

    2. एसएसएमडी एग्रोटेक और मदर न्यूट्री के आईपीओ शामिल

    3. तीनों आईपीओ एसएमई श्रेणी के हैं

    नई दिल्ली। अगले हफ्ते 3 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया (SSMD Agrotech India), मदर न्यूट्री फूड्स (Mother Nutri Foods IPO) और के के सिल्क मिल्स (K K Silk Mills IPO) शामिल हैं। ये तीनों ही आईपीओ एसएमई (SME IPO) कैटेगरी के हैं।
    आगे जानिए कब खुलेंगे ये तीनों आईपीओ और किसका जीएमपी कितना चल रहा है।

     

    SSMD Agrotech India IPO GMP

    एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया का आईपीओ 25 नवंबर को खुलेगा। फिर उसके बाद 27 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 114-121 रुपये का है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयरों की है। यानी कम से कम 1000 शेयरों की लॉट में आवेदन करना होगा।
    आईपीओ का साइज 34.09 करोड़ रुपये है, जबकि इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर होगी। इसका जीएमपी 0 है। यानी फिलहाल ये आईपीओ किसी प्रॉफिट का संकेत नहीं दे रहा है।

    Mother Nutri Foods IPO GMP

    मदर न्यूट्री फूड्स का आईपीओ 26 नवंबर को खुलेगा। फिर उसके बाद 28 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 111-117 रुपये का है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयरों की है। यानी कम से कम 1200 शेयरों की लॉट में आवेदन करना होगा।
    आईपीओ का साइज 39.59 करोड़ रुपये है, जबकि इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर होगी। इसका जीएमपी भी 0 है।

    K K Silk Mills IPO GMP

    केके सिल्क मिल्स का आईपीओ 26 नवंबर को खुलेगा। फिर उसके बाद 28 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 36-38 रुपये का है, जबकि लॉट साइज 3,000 शेयरों की है। आईपीओ का साइज 28.50 करोड़ रुपये है। इसकी लिस्टिंग भी बीएसई एसएमई पर होगी। इसका जीएमपी भी 0 है।

    खबरें और भी


    ये भी पढ़ें - ITC ने इस स्टॉक एक्सचेंज से हटा लिए अपने शेयर, मौजूदा शेयरहोल्डर्स का क्या होगा? कंपनी ने दिया ये जवाब


    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)