IPO News: अगले हफ्ते खुलने जा रहे 14 नए आईपीओ, Meesho समेत इन कंपनियों का जीएमपी मचा रहा धमाल; चेक करें डिटेल
अगले सप्ताह 14 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं, जिनमें से तीन मेनबोर्ड और 11 एसएमई श्रेणी के होंगे। मुख्य आईपीओ में मीशो, एक्वस और ...और पढ़ें

अगले हफ्ते 14 आईपीओ आने वाले हैं
HighLights
14 नए आईपीओ अगले सप्ताह खुलेंगे
तीन मेनबोर्ड और 11 एसएमई आईपीओ शामिल
मीशो, एक्वस और विद्या वायर्स मुख्य आईपीओ
नई दिल्ली। अगले हफ्ते 14 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें से केवल तीन मेनबोर्ड के होंगे, जबकि बाकी 11 एसएमई कैटेगरी (SME IPO) के होंगे। मेनबोर्ड के आईपीओ में मीशो, Aequs और विद्या वायर्स के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। आगे जानिए सभी 14 आईपीओ की डिटेल।
ये है आईपीओ की डिटेल
| IPO लाने वाली कंपनी | कब खुलेगा | कब होगा बंद | प्राइस बैंड (₹) | लॉट साइज (शेयर) | GMP (₹) |
| एस्ट्रॉन मल्टीग्रेन | 1 दिसंबर | 3 दिसंबर | 63 | 2000 | 0 |
| इनविक्टा डायग्नोस्टिक | 1 दिसंबर | 3 दिसंबर | 80-85 | 1600 | 0 |
| स्पेब एडहेसिव्स | 1 दिसंबर | 3 दिसंबर | 52-56 | 2000 | 0 |
| क्लियर सिक्योर्ड सर्विसेज | 1 दिसंबर | 3 दिसंबर | 125-132 | 1000 | 10 |
| रेवेलकेयर | 1 दिसंबर | 3 दिसंबर | 123-130 | 1000 | 15 |
| हेलोजी हॉलिडेज | 2 दिसंबर | 4 दिसंबर | 110-118 | 1200 | 11 |
| नियोकेम बायो सॉल्यूशंस | 2 दिसंबर | 4 दिसंबर | 93-98 | 1200 | 9 |
| श्री कान्हा स्टेनलेस | 3 दिसंबर | 5 दिसंबर | 90 | 1600 | 0 |
| मीशो | 3 दिसंबर | 5 दिसंबर | 105-111 | 135 | 40 |
| एक्वस | 3 दिसंबर | 5 दिसंबर | 118-124 | 120 | 43 |
| विद्या वायर्स | 3 दिसंबर | 5 दिसंबर | 48-52 | 288 | 10 |
| लग्जरी टाइम | 4 दिसंबर | 8 दिसंबर | 78-52 | 3200 | 0 |
| वेस्टर्न ओवरसीज स्टडी अब्रॉड | 4 दिसंबर | 8 दिसंबर | 56 | 2000 | 0 |
| मेथडहब सॉफ्टवेयर | 5 दिसंबर | 9 दिसंबर | अभी घोषित नहीं | अभी घोषित नहीं | 0 |
यहां बताया गया जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार बताया गया है। ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी के जीएमपी में लिस्टिंग तक गिरावट या बढ़ोतरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें - बुर्ज खलीफा से हावड़ा ब्रिज तक में लगा है इस भारतीय दिग्गज का स्टील, स्पेशल क्वालिटी से बना दिया फौलाद
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)