IPO News: Jio से लेकर फ्लिपकार्ट और NSE तक, कब आएंगे कमाई कराने वाले 5 तगड़े मेनबोर्ड IPO; जानें लेटेस्ट अपडेट
IPO News: साल 2026 की शुरुआत में IPO बाजार धीमा रहा, लेकिन Reliance Jio, NSE, PhonePe, Zepto और Flipkart जैसे बड़े IPO जल्द आने की तैयारी में हैं। निव ...और पढ़ें

2026 की अगली छमाही में आ सकते हैं 5 बड़े IPO
नई दिल्ली। IPO News: साल 2026 की शुरुआत IPO बाजार के लिए कुछ खास नहीं रही। इसकी बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव मानी जा रही है।
हालांकि, इस शांति के पीछे एक मजबूत पाइपलाइन तैयार हो रही है। टेलीकॉम, फिनटेक, ई-कॉमर्स और स्टॉक एक्सचेंज जैसे सेक्टर की बड़ी कंपनियां आने वाले समय में बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 बड़े IPO के बारे में, जिन पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।
वो बड़े IPO जो जल्द देंगे दस्तक
- Reliance Jio IPO
- NSE IPO
- PhonePe IPO
- Zepto IPO
- Flipkart IPO
Reliance Jio IPO कब आ सकता है?
सबसे ज्यादा चर्चा Reliance Jio के IPO की है। यह कंपनी Reliance Industries का हिस्सा है और टेलीकॉम व डिजिटल सेवाओं में मजबूत पकड़ रखती है।
कंपनी के चेयरमैन Mukesh Ambani ने हाल ही में कहा कि Jio Platforms की लिस्टिंग की दिशा में काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, अभी तक कोई तय तारीख सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह IPO अब FY27 की दूसरी छमाही में आ सकता है।
NSE IPO पर क्या है ताजा स्टेटस
NSE का IPO लंबे समय से चर्चा में है। कई बार रेगुलेटरी कारणों से इसमें देरी हुई, लेकिन अब इसमें प्रगति दिख रही है।
हाल ही में ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए EOI प्रक्रिया पूरी हुई है, जिससे उम्मीद बढ़ी है कि यह IPO अब ज्यादा दूर नहीं है। फिर भी, इसकी तारीख का इंतजार अभी बाकी है।
PhonePe IPO के जरिए जुटाएगा 12,000 करोड़ रुपये
डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe को इस साल SEBI से करीब 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल चुकी है।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि कंपनी ने फिलहाल अपने IPO प्लान को रोक दिया है। मंजूरी होने के बावजूद, लॉन्च की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
खबरें और भी
Zepto IPO की भी है चर्चा
क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी से उभर रही Zepto भी IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी ने गोपनीय तरीके से अपने ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए हैं और उसे SEBI से प्रारंभिक मंजूरी भी मिल चुकी है।
ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी में तेजी से विस्तार के चलते निवेशकों की इसमें खास दिलचस्पी है।
Flipkart कर रहा IPO की तैयारी
ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart भी IPO की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में अपना लीगल हेडक्वार्टर सिंगापुर से भारत शिफ्ट किया है, जो लिस्टिंग की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
हालांकि, इसकी लॉन्च डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह इस साल आ सकता है।
यह भी पढ़ें- आ गए बिहार की राजधानी पटना के सबसे अमीर आदमी की कंपनी के नतीजे, मुनाफा 28% बढ़कर हुआ ₹105.5 करोड़
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)