सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Trade Deal पर उम्मीदों से फिर चढ़े US-Asian Stock Market, जापान का Nikkei बना तूफान !

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 07:27 AM (IST)

    बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में तेजी आई क्योंकि ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक उम्मीद है। डोनाल्ड ट्रम्प ने जापान के साथ ट्रेड डील (US ...और पढ़ें

    अमेरिकी और एशियाई बाजारों तेजी, निक्केई 700 अंक ऊपर
    अमेरिकी और एशियाई बाजारों तेजी, निक्केई 700 अंक ऊपर

    नई दिल्ली। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में तेजी आई, क्योंकि ताजा ट्रेड घटनाक्रमों से वॉल स्ट्रीट पर यह उम्मीद जगी है कि अमेरिका अपनी टैरिफ (US Tariff) समय सीमा से पहले और अधिक समझौते कर लेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जापान के साथ ट्रेड डील (US-Japan Trade Deal) फाइनल होने का ऐलान कर दिया है और इसी से उम्मीद बन रही है कि अन्य देशों के साथ भी ट्रेड डील पर बात बन जाएगी।

    बुधवार को अमेरिकी बाजार में आई तेजी के बाद आज गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

    ये भी पढ़ें - World's Expensive Currency: ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानें इसके आगे कहां ठहरता है अपना रुपया

    US Stock Market

    बुधवार अमेरिकी शेयर बाजार में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Down Jones) 507.85 अंक या 1.14% बढ़कर 45,010.29 पर बंद हुआ और रिकॉर्ड क्लोजिंग से लगभग चार अंक चूक गया। वहीं एसएंडपी 500 (S&P 500) 0.78% चढ़कर 6,358.91 के रिकॉर्ड बंद स्तर पर पहुँच गया - जो इस साल का 12वाँ रिकॉर्ड स्तर है।

    वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.61% बढ़कर 21,020.02 पर बंद हुआ - जो 21,000 की सीमा से ऊपर इसका पहला बंद स्तर रहा।

    Asian Stock Market Today

    अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी और ट्रेड डील पर उम्मीद से एशियाई बाजारों को भी सहारा मिल रहा है। गुरुवार को सुबह सवा 7 बजे साउथ कोरिया का कॉस्पी (KOSPI) 23.31 अंक या 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 3,207.08 पर और चीन का SSE Composite Index 2.58 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,584.88 पर है।

    हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng Index 4.55 पॉइंट्स चढ़कर 25,542.62 पर और जापान का निक्केई (Nikkei 225) 774.46 अंक या 1.88 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 41,945.78 पर है।   

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी