यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
US-Japan Trade Deal से एशियाई बाजारों में उछाल, अमेरिकी बाजार में भी रही तेजी, S&P 500 ने बनाया नया रिकॉर्ड
अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में मजबूती के बाद एशियाई बाजारों (Asian Stock Market) में भी तेजी देखी जा रही है। एसएंडपी 500 इंडेक्स (SP 500) नए ...और पढ़ें

नई दिल्ली। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में मजबूती दर्ज की गयी। एसएंडपी 500 (S&P 500) इंडेक्स 0.06% बढ़कर 6,309.62 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जो इसका साल 2025 का 11वाँ रिकॉर्ड स्तर रहा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 179.37 अंक या 0.40% बढ़कर 44,502.44 पर बंद हुआ। हालाँकि, तकनीकी शेयरों में कमजोरी के कारण नैस्डैक कंपोजिट 0.39% गिरकर 20,892.68 पर बंद हुआ।
वहीं आज बुधवार को एशियाई शेयर बाजार (Asian Stock Market) में भी तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को ऐलान किया कि अमेरिका ने जापान के साथ एक ट्रेड डील (US-Japan Trade Deal) को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें जापानी आयात पर 15 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ और 550 बिलियन डॉलर की निवेश योजना शामिल है। हालांकि जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अभी इस डील की डिटेल की विस्तार से जांच करने की बात कही है।
ये भी पढ़ें - Titan की ज्वैलरी-घड़ी के बजाय खरीदें शेयर, बन जाएंगे मालामाल ! ₹4250 रु तक जा सकता है भाव
जापान का Nikkei 1000 से ज्यादा पॉइंट्स उछला
यूएस-जापान ट्रेड डील के ऐलान के बाद आज जापान का निक्केई (Nikkei 225) में जोरदार उछाल आई है। भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 8 बजे ये 1092.19 पॉइंट्स या 2.75 फीसदी की मजबूती के साथ 40,867.10 पर है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng Index 119.15 अंक या 0.47 फीसदी की मजबूती के साथ 25,249.18 पर है।
इसके अलावा चीन का SSE Composite Index 15.42 अंक या 0.43 फीसदी उछलकर 3,597.28 पर है। साउथ कोरिया का Kospi फ्लैट 3,169.20 पर है।
अब यूरोप के साथ डील पर निगाहें
जापान के साथ डील होने के बाद अब निवेशकों की नजर अमेरिका-यूरोप के बीच होने वाली चर्चा पर भी टिकी है। दोनों पक्ष 1 अगस्त तक व्यापार समझौता करना चाहते हैं, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपियन यूनियन के अधिकांश निर्यातों पर 30% टैरिफ लगाने की धमकी दी है।
खबरें और भी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार पर दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)