सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Stock Market: S&P 500 और Nasdaq ने बनाया नया रिकॉर्ड, ट्रेड टेंशन के बीच एशियाई मार्केट्स में भी तेजी

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 07:31 AM (IST)

    सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में तेजी रही एसएंडपी 500 (SP 500) और नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) नए उच्च स्तर पर पहुंचे। मेटा और ...और पढ़ें

    अमेरिकी मार्केट के चढ़ने के बाद एशियाई बाजारों में भी तेजी
    अमेरिकी मार्केट के चढ़ने के बाद एशियाई बाजारों में भी तेजी

    नई दिल्ली। सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में तेजी आई। प्रमुख सूचकांकों में से एसएंडपी 500 (S&P 500) 0.14% बढ़कर 6,305.60 पर बंद हुआ। ये पहली बार 6,300 से ऊपर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.38% बढ़कर 20,974.17 पर बंद हुआ।

    मेटा प्लेटफॉर्म्स और अमेजन जैसे तकनीकी दिग्गजों में तेजी के कारण एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने नए उच्च स्तर को छुआ। वहीं डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 19.12 अंक या 0.04% गिरकर 44,323.07 पर बंद हुआ।

    निवेशकों ने ट्रेड डील और कारोबारी टेंशन की चिंता को दरकिनार करते हुए सोमवार को अमेरिकी बाजार में खरीदी की। आगे जानिए एशियाई मार्केट का क्या हाल है।

    ये भी पढ़ें - Dolly Khanna के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव, जानें किस Stock पर खेला दांव और किसका काटा पत्ता

    Asian Stock Market में भी तेजी

    एशियाई बाजारों में भी मंगलवार को तेजी देखी जा रही है, जिसका कारण वॉल स्ट्रीट में आई बढ़ोतरी है। निवेशक टैरिफ संबंधी चिंताओं के बावजूद मजबूत कॉरर्परेट नतीजों की उम्मीद में हैं।

    सुबह करीब सवा 7 बजे जापान का Nikkei 225 89.06 अंक या 0.22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 39,908.17 पर है। वहीं साउथ कोरिया का Hang Seng Index 23.67 अंक या 0.09 बढ़कर 25,017.81 और चीन का SSE Composite Index हरे निशान में 3,559.97 पर है।

    आज केवल साउथ कोरिया का Kospi लाल निशान में है और ये सिर्फ 13.5 पॉइंट्स गिरकर 3,197.28 पर है।

    आने वाले है जरूरी डेटा

    इस हफ्ते अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर टैरिफ अनिश्चितता के प्रभावों को लेकर चिंतित निवेशक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों और जुलाई की व्यावसायिक गतिविधि रिपोर्ट पर नजर रखेंगे। ये दोनों रिपोर्ट गुरुवार को आने वाली हैं।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार को लेकर दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)