पेप्सी और कुरकुरे बनाने वाली कंपनी के शेयरों में तेजी, कहां तक जा सकता है VBL के शेयर का भाव? ये रहा टारगेट
वरुण बेवरेजेज लिमिटेड के शेयरों ने 6 जनवरी को अच्छे प्राइस एक्शन और वॉल्युम के साथ 500 रुपये के स्तर को क्रॉस किया है। खास बात है कि इस शेयर ने करीब 3 ...और पढ़ें

नई दिल्ली। शेयर बाजार में एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में एक अच्छी तेजी देखने को मिल रही है, सिर्फ ITC को छोड़कर अन्य सभी FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। एक और खास बात है कि कुछ चुनिंदा शेयरों ने 6 जनवरी के सेशन में अच्छे प्राइस एक्शन और वॉल्युम के साथ ब्रेकआउट दिया है। इनमें VBL यानी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के शेयर भी शामिल हैं। इस शेयर ने करीब 3 महीने तक एक दायरे में रहने के बाद 500 रुपये का लेवल पार किया है।
ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट ने इस एफएमसीजी शेयर में और बड़ी तेजी की उम्मीद जताई है। आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में टेक्निकल एक्सपर्ट, जिगर पटेल ने कहा कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के शेयरों में 490 रुपये के लेवल पर ब्रेकआउट आया है।
VBL के शेयरों पर टारगेट प्राइस
जिगर पटेल ने कहा कि टेक्निकल चार्ट पर इस शेयर ने बुलिश क्रॉसओवर दिया है। ऐसे में जल्द ही इस स्टॉक में 525 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। वहीं, नीचे की ओर 480 रुपये पर VBL के शेयरों का मजबूत सपोर्ट है।
वरुण बेवरेजस लिमिटेड के शेयरों में यह तेजी काफी मायने रखती है, क्योंकि यह स्टॉक पिछले साल जनवरी से लगातार गिरा है और 600 रुपये से टूटकर 420 रुपये तक पहुंच गया था। इसके बाद से VBL के शेयर एक दायरे में काम करते रहे लेकिन 600 रुपये के लेवल को पार नहीं कर पाए।
खबरें और भी
फिर से 500 रुपये के पार VBL के शेयर
वहीं, पिछले 3 महीने से VBL के शेयरों के लिए 500 रुपये का लेवल पार करना बड़ी चुनौती बन गया था। हालांकि, 6 जनवरी को इस स्टॉक ने 502 रुपये का हाई लगाकर 499 रुपये पर क्लोजिंग दी है।
ये भी पढ़ें- अगले 2 साल में कहां तक जाएगा Groww के शेयरों का भाव? ब्रोकरेज फर्म को 70% तेजी की उम्मीद, दिया ये बड़ा टारगेट
बता दें कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड एफएमसीजी की वह कंपनी है, जो मुख्य रूप से कोल्ड्रिंक बनाने का काम करती है। भारत में पेप्सिको की सबसे बड़े फ्रेंचाइजी के तौर पर यह कंपनी पेप्सी, 7up, माउंटेन ड्यू और एक्वाफिना जैसे लोकप्रिय ब्रांड का निर्माण करती है। इसके अलावा, यह कंपनी स्नैक्स भी बनाती है और कुरकुरे, वरुण बेवरेजस लिमिटेड का ब्रांड ही है।