Vedanta Demerger: वेदांता डीमर्जर का फायदा चाहिए तो आज ही खरीदना होगा शेयर, कल से खत्म हो जाएगा मौका!
वेदांता के डीमर्जर का लाभ उठाने के लिए आज (29 अप्रैल) शेयर खरीदने का आखिरी दिन है, क्योंकि 1 मई रिकॉर्ड डेट है और 30 अप्रैल से स्टॉक एक्स-डिमर्जर ट्रे ...और पढ़ें

वेदांता का डीमर्जर प्लान 1 मई से होगा लागू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अनिल अग्रवाल की माइनिंग कंपनी वेदांता का शेयर (Vedanta Share Today) बुधवार 29 अप्रैल को दो अहम वजहों से सुर्खियों में रहेगा। सबसे अहम फैक्टर डीमर्जर बना हुआ है, क्योंकि यह 1 मई की रिकॉर्ड डेट के करीब पहुँच रहा है और 1 मई मार्केट की छुट्टी का दिन है। यदि आप डीमर्जर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके पास सिर्फ आज की ही दिन है। आइए समझते हैं ऐसा क्यों है।
क्यों है आज आखिरी दिन?
1 मई रिकॉर्ड डेट है, इसलिए वेदांता का स्टॉक गुरुवार, 30 अप्रैल से 'एक्स-डिमर्जर' (ex-demerger) के तौर पर ट्रेड करना शुरू कर देगा। इसलिए, T+1 सेटलमेंट साइकिल के चलते, जो लोग डिमर्जर का फायदा पाने के लिए यह स्टॉक खरीदना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन आखिरी है।
डीमर्जर प्लान के लिए एलिजिबल बनने के लिए, निवेशकों के डीमैट अकाउंट में यह स्टॉक आज बाजार बंद होने तक आ जाना चाहिए।
इन कंपनियों का 1-1 शेयर मिलेगा
जो लोग गुरुवार को वेदांता के शेयर खरीदेंगे, वे डीमर्जर के बेनेफिट्स का लाभ उठाने के लिए एलिजिबल नहीं होंगे। एलिजिबल शेयरधारकों को रिकॉर्ड डेट पर अपने पास मौजूद हर शेयर के बदले, वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड, तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (जिसका नाम बदलकर वेदांता पावर लिमिटेड कर दिया जाएगा), माल्को एनर्जी लिमिटेड (जिसका नाम बदलकर वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड कर दिया जाएगा), और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड का एक-एक शेयर मिलेगा।
कब होगी डीमर्ज होने वाली कंपनियों की लिस्टिंग?
अगले छह से आठ महीनों में जरूरी मंजूरियों के बाद वेदांता ग्रुप की सभी डीमर्ज होने वाली कंपनियाँ शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। आज वेदांता के लिए दूसरा महत्वपूर्ण ट्रिगर यह है कि कंपनी जनवरी-मार्च तिमाही के अपने नतीजे जारी करेगी।
चांदी, एल्युमीनियम और जिंक की कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी के चलते यह तिमाही कंपनी के लिए काफी मजबूत रहने की संभावना है। वेदांता के EBIT का लगभग 45% हिस्सा हिंदुस्तान जिंक से आता है, जिसने अपने नतीजे पहले ही घोषित कर दिए हैं और इसलिए यह बात शेयर की कीमत में पहले ही शामिल हो चुकी है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - Stock Market Outlook: आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल; लिस्ट में अदाणी पावर और वेदांता शामिल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)