सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay Kedia ने इस कंपनी के शेयर में लगा रखा सबसे ज्यादा पैसा, 11 साल से लगातार पोर्टफोलियो में

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:02 PM (GMT+05:30)

    दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने अतुल ऑटो में अपना सबसे बड़ा निवेश किया है, जिसमें उनकी 20.9% हिस्सेदारी है और 280.5 करोड़ रुपये लगाए हैं। यह शेयर उनके पो ...और पढ़ें

    टाटा-महिंद्रा नहीं, विजय केडिया को पसंद आई ये ऑटो रिक्शा बनाने वाली कंपनी, खरीद डाली 21% हिस्सेदारी

    टाटा-महिंद्रा नहीं, विजय केडिया को पसंद आई ये ऑटो रिक्शा बनाने वाली कंपनी, खरीद डाली 21% हिस्सेदारी

    HighLights

    1. विजय केडिया का अतुल ऑटो में सबसे बड़ा निवेश।

    2. 280.5 करोड़ रुपये के साथ 20.9% हिस्सेदारी।

    3. अतुल ऑटो ने 5 साल में 116% रिटर्न दिया।

    Vijay Kedia Stocks: दिग्गज निवेशक विजय केडिया अपने निवेश के लिए जाने जाते हैं। विजय केडिया के पोर्टफोलियो में एसपीएमएल इंफ्रा, वेबसोल एनर्जी, महामाया लाइफसाइंसेज और एक्सैटो टेक्नोलॉजीज जैसे 24 शेयरो में हिस्सेदारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनके पब्लिक पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा किस कंपनी के शेयर में हिस्सेदारी है?

    विजय केडिया की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी Atul Auto शेयर में है। इसमें उन्होंने 280.5 करोड़ का निवेश किया है और 5,802,017 शेयर खरीदें हैं। यह करीब 20.9% की हिस्सेदारी है। उन्होंने इस कंपनी के शेयर दिसंबर 2015 से खरीद कर रखे हैं। तब 11 साल में इस शेयर में विजय केडिया में हिस्सेदारी बढ़ाते-घटाते रहते हैं।

    Atul Auto शेयर ने 5 में दिया 116% का रिटर्न

    अतुल ऑटो के शेयर की बात करें तो इसने 1 महीने में 3.74% का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में इस शेयर 2.49% की तेजी देखने को मिली है। वहीं विजय केडिया निवेशित इस शेयर में 5 साल में 116.21% का रिटर्न देखने को मिला है।

    अतुल ऑटो कंपनी के बारे में

    1986 में स्थापित, अतुल ऑटो लिमिटेड ऑटो-रिक्शा बनाती और एक्सपोर्ट करती है। अतुल ऑटो लिमिटेड (AAL) ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के थ्री-व्हीलर सेगमेंट में काम करती है और 'अतुल' ब्रांड के तहत कई तरह के वाहन बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स में कार्गो और पैसेंजर वाहन शामिल हैं। जिनमें पेट्रोल, डीज़ल, LPG और इलेक्ट्रिक मॉडल मिलते हैं। साथ ही स्पेयर पार्ट्स और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    विजय केडिया का ₹35 से कम के शेयर में बड़ा दांव, ₹3078 करोड़ की कंपनी में 1.01% हिस्सेदारी; ₹27 करोड़ है कीमत

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)