सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Waaree Energies Share: शेयरहोल्डर्स को पसंद नहीं आए वारी एनर्जीज के नतीजे, ताबड़तोड़ कर दी बिकवाली; 9% लुढ़का शेयर

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 10:33 AM (IST)

    तिमाही नतीजे जारी होने के बाद वारी एनर्जीज का शेयर 9% से अधिक गिर गया। कंपनी का राजस्व उम्मीदों के मुताबिक रहा, लेकिन EBITDA और मार्जिन अनुमानों से कम ...और पढ़ें

    वारी एनर्जीज के शेयर में जोरदार गिरावट

    वारी एनर्जीज के शेयर में जोरदार गिरावट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। कल तिमाही नतीजे जारी करने के बाद आज वारी एनर्जीज का शेयर (Waaree Energies Share Price) 9 फीसदी से अधिक गिरा है। कंपनी का शेयर करीब पौने 10 बजे बीएसई पर 9.34 फीसदी गिरकर 3,175 रुपये पर आ गया है। माना जा रहा है कि वारी एनर्जीज का रेवेन्यू उम्मीदों के अनुसार रहा, जबकि EBITDA और मार्जिन अनुमानों से कम रहे। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹8,840.25 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 111.80% की वृद्धि है। इस तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर ₹1,126.26 करोड़ हो गया, जो 74.76% की वृद्धि को दर्शाता है।

    "FY26 में रहा रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन"

    कंपनी के मैनेजमेंट ने FY27 के लिए EBITDA का अनुमान ₹7,000-₹7,700 करोड़ के बीच रखा है, जबकि बोर्ड ने ₹10,000 करोड़ तक की फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है।
    नतीजों पर टिप्पणी करते हुए Waaree Energies के होल टाइम डायरेक्टर और CEO, जिग्नेश राठौड़ ने कहा, "Waaree Energies Ltdने FY26 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है, और ऑपरेशन से कुल रेवेन्यू ₹26,536.77 करोड़ तक पहुँचाया है। हमारी ऑपरेशनल उपलब्धियाँ भी उतनी ही महत्वपूर्ण रही हैं, क्योंकि हमने मॉड्यूल और सेल दोनों के उत्पादन को बढ़ाया है।"

    EBITDA में 71 फीसदी की ग्रोथ

    Q4 के लिए ऑपरेटिंग EBITDA ₹1,576.76 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही (YoY) के मुकाबले 70.91% ज़्यादा है, और मार्जिन 18.59% रहा। FY26 के लिए कुल EBITDA ₹6,616.79 करोड़ तक पहुँच गया, जो ₹5,500 करोड़ से ₹6,000 करोड़ के अनुमानित दायरे से अधिक है।
    राठौड़ ने आगे कहा, "मुझे यह बताते हुए खास तौर पर गर्व महसूस हो रहा है कि हमने अपने पहले जारी किए गए कुल EBITDA अनुमान ₹5,500 करोड़ - ₹6,000 करोड़ को पार कर लिया है, जो हमारी ग्रोथ स्ट्रैटजी और अनुशासित एग्जीक्यूशन को दर्शाता है।"

    ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग

    ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Waaree Energies पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है, और इसके लिए ₹3,750 का प्राइस टार्गेट तय किया है।
    ब्रोकरेज ने बताया कि अधिक वॉल्यूम की वजह से कंपनी का रेवेन्यू उसके और जानकारों के अनुमानों से 12% अधिक रहा। हालाँकि, ग्रॉस मार्जिन में भारी गिरावट के कारण EBITDA अनुमानों से 11% (Nomura) और 8% (आम राय) कम रहा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Share Market Today Live: तेल उबला और शेयर बाजार लुढ़का, निफ्टी 24000 के नीचे; डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)