खूब खरीदते बेचते हैं शेयर, पर क्या जानते हैं SENSEX और NIFTY का फुल फॉर्म? अंदाजा लगाना भी मुश्किल
सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty Full Form) भारतीय शेयर बाजार के दो प्रमुख इंडेक्स हैं। निफ्टी का फुल फॉर्म नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी है, जबकि सेंसे ...और पढ़ें

बहुत कम लोग जानते हैं सेंसेक्स और निफ्टी की फुल फॉर्म
HighLights
सेंसेक्स और निफ्टी हैं शॉर्ट फॉर्म
निफ्टी की फुल फॉर्म नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी
सेंसेक्स की फुल फॉर्म स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स
नई दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) से बखूबी वाकिफ होंगे। ये दोनों देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज हैं। इन पर 5000 से अधिक कंपनियां लिस्टेड हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी की फुल फॉर्म (Sensex-Nifty Full Form) क्या है? आइए बताते हैं।
निफ्टी की फुल फॉर्म क्या
निफ्टी की फुल फॉर्म है नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी (National Stock Exchange Fifty)। यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स है। इसमें शामिल 50 स्टॉक्स की पूरे इंडेक्स के कुल फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन की लगभग 65% हिस्सेदारी होती है।
सेंसेक्स का पूरा नाम क्या
बीएसई सेंसेक्स को एसएंडपी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स या सिर्फ सेंसेक्स भी कहा जाता है। पर इसकी सही फुल फॉर्म है Stock Exchange Sensitive Index। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 30 लिस्टेड जानी-मानी और फाइनेंशियली मजबूत कंपनियों का एक भारतीय फ्री-फ्लोट मार्केट-वेटेड स्टॉक मार्केट इंडेक्स है।
1 जनवरी 1986 से शुरू हुआ S&P BSE SENSEX भारत में घरेलू स्टॉक मार्केट की धड़कन माना जाता है। सेंसेक्स की बेस वैल्यू 1 अप्रैल 1979 को 100 मानी गई थी और इसका बेस ईयर 1978–79 था।
क्या हैं सेंसेक्स और निफ्टी में अंतर
निफ्टी 24 सेक्टर कवर करता है, जबकि सेंसेक्स 13 सेक्टर कवर करता है। इनमें निफ्टी का बेस नंबर 1000 और सेंसेक्स का 100 था। निफ्टी का मालिकाना हक और मैनेजमेंट दोनों Index and Services and Products Limited (IISL) के पास है, जो NSE की एक सब्सिडियरी कंपनी है।
सेंसेक्स का मालिकाना हक बीएसई के पास है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - Groww की पैरेंट कंपनी ने IPO के लिए कर दिया प्राइस बैंड का एलान, 4 नवंबर को खुलेगा इश्यू; कितना है GMP?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)