सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न अदाणी और न ही अंबानी, 40 करोड़ की मार्केट कैप वाली ये छोटी सी कंपनी दिल खोलकर देती है डिविडेंड

    Updated: Thu, 07 May 2026 03:28 PM (IST)

    शेयर बाजार में निवेशक अक्सर हाई डिविडेंड देने वाली कंपनियों में रुचि रखते हैं। टापरिया टूल्स 189.54% के असाधारण डिविडेंड यील्ड के साथ सबसे आगे है। यह ...और पढ़ें

    न अदाणी और न ही अंबानी, 40 करोड़ की मार्केट कैप वाली ये छोटी सी कंपनी दिल खोलकर देती है डिविडेंड

    न अदाणी और न ही अंबानी, 40 करोड़ की मार्केट कैप वाली ये छोटी सी कंपनी दिल खोलकर देती है डिविडेंड

    HighLights

    1. टापरिया टूल्स का लाभांश यील्ड 189.54% है, जो सर्वाधिक है।

    2. टाटा, अंबानी, अडानी समूह शीर्ष लाभांश यील्ड में नहीं।

    3. लाभांश यील्ड निवेश पर मिलने वाले नकद रिटर्न का माप है।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेशक अधिकतर उन शेयरों में निवेश करने की चाहत रखते हैं या निवेश करते हैं जो कंपनियां भारी भरकम डिविडेंड देती है। शेयर बाजार में वैसे तो बहुत सारी कंपनियां लिस्ट हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड तो देती है, लेकिन उनका डिविडेंड यील्ड बहुत ही कम होता है।

    डिविडेंड बांटने के मामले में वैसे बहुत सी कंपनियां आगे हैं, लेकिन डिविडेंड यील्ड के हिसाब से सबसे ज्यादा डिविडेंड बांटने वाली में एक चौंकाने वाली छोटी सी स्मॉल कैप कंपनी का नाम है।

    Highest Dividend Yield Shares की लिस्ट में न तो टाटा ग्रुप की एक भी कंपनी का शेयर है, न ही अंबानी का और न ही अदाणी ग्रुप का किसी कंपनी का शेयर शामिल है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर वो कौन सी कंपनी है जो Dividend Yield के मामले में टाटा, रिलयांस और अदाणी से आगे है। आइए जानते हैं।

    Highest Dividend Yield Share वाली कंपनी

    सबसे ज्यादा हाईएस्ट डिविडेंड यील्ड वाले शेयर की खोज के लिए हमने स्क्रीनर का सहारा लिया है। हमने स्क्रीन पर क्वेरी रन की तो हमें Highest Dividend Yield वाले शेयरों की लिस्ट मिली। इस लिस्ट में न तो रिलायंस है, न TCS है, न ही HDFC।

    आगे बढ़ें सबसे पहले यह जान लें कि आखिर Highest Dividend Yield का मतलब क्या होता है। दरअसल, डिविडेंड यील्ड एक फाइनेंशियल रेशियो है, जो किसी कंपनी द्वारा अपने स्टॉक की कीमत के मुकाबले दिए जाने वाले सालाना कैश डिविडेंड को मापता है, और इसे प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। यह निवेशकों को उनके निवेश पर मिलने वाले कैश रिटर्न को समझने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    सबसे ज्यादा डिविडेंड यील्ड वाला शेयर Taparia Tools का है। यह शेयर अपने निवेशकों को 189.54% का डिविडेंड ईल्ड देता है। यानी यह शेयर अपनी कीमत से करीब दो गुना ज्यादा अपने निवेशकों को डिविडेंड ही बांट देता है। इस समय इसका शेयर 26.38 रुपये का है।

    सबसे ज्यादा डिविडेंड यील्ड देने वाली कंपनियां
    क्रमांक नाम डिविडेंड ईल्ड%
    1 Taparia Tools 189.54
    2 Alldigi Tech 7.23
    3 Expleo Solutions 5.92
    4 Coal India 5.67
    5 Gujarat Intrux 5.59
    Source- https://www.screener.in/screens/3/highest-dividend-yield-shares/

    Taparia Tools Ltd ने सितंबर 2025 में समाप्त तिमाही के लिए प्रति शेयर ₹32.50 का अंतरिम लाभांश घोषित किया था। अभी इसने फाइनल डिविडेंड नहीं घोषित किया है। अगर यह इतना ₹32.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित करता है तो एक साल में हर शेयर पर यह 65 रुपये अपने निवेशको को देगा। और इसके शेयर की वैल्यू 26.38 रुपये है।

    यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा सैलरी बांटने वाली देश की टॉप 10 कंपनियां, अंबानी-अदाणी का दूर-दूर तक नहीं है नाम; देखें पूरी लिस्ट

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)