Yes Bank की सब्सिडियरी को मिल गई बड़ी राहत, NSE ने हटाया बैन; अब कंपनी फिर से कर पाएगी ये काम
Yes Bank की सहायक कंपनी यस सिक्योरिटीज पर NSE द्वारा लगाया गया तीन महीने का बैन हटा लिया गया है। अब कंपनी फिर से नए ग्राहक जोड़ पाएगी, जिससे उसके कारो ...और पढ़ें
-1782993401303_m.webp)
यस सिक्योरिटीज से NSE ने बैन हटाया
HighLights
यस सिक्योरिटीज से NSE ने बैन हटाया।
कंपनी अब नए ग्राहक ऑनबोर्ड कर पाएगी फिर से।
26 मई को लगा बैन 1 जुलाई को हटा दिया गया।
नई दिल्ली। यस बैंक की सब्सिडियरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बैंक की सहायक कंपनी यस सिक्योरिटीज (Yes Securities) पर NSE ने तीन महीने के लिए बैन लगाया था। बैन के साथ यस सिक्योरिटीज पर 1 लाख रुपये की पेनल्टी भी लगी थी। अब यस बैंक ने जानकारी दी है कि उसकी सब्सिडियरी पर लगा बैन NSE ने हटा लिया है।
NSE ने 26 मई को यह बैन लगाया था और यह तीन महीने के लिए था। लेकिन इसे एक महीने के अंदर ही हटा लिया गया। यस बैंक (Yes Bank) ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।
अब Yes Bank की यस सिक्योरिटीज कर पाएगी ये काम
आप सोच रहे होंगे कि यह बैन इतनी जल्दी कैसे हट गया? तो आपको बता दें कि यस सिक्योरिटीज ने नियमों के पालन से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया। कंपनी ने तुरंत जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए और वेरिफिकेशन प्रोसेस में NSE के साथ एक्टिव होकर काम किया। कंपनी के इस सकारात्मक और सहयोगी रवैये को देखते हुए NSE ने 1 जुलाई 2026 को नया आदेश जारी किया और नए ग्राहक जोड़ने पर लगी रोक को पूरी तरह हटा दिया। अब यस सिक्योरिटीज फिर से मार्केट में नए क्लाइंट्स जोड़ पाएगी, जिससे इसके बिजनेस को रफ्तार मिलेगी।
यस बैंक ने अपनी फाइलिंग में जानकारी देते हुए कहा- "YES सिक्योरिटीज (इंडिया) लिमिटेड ने 26 मई, 2026 के NSE ऑर्डर के संबंध में NSE के निर्देशों का पालन किया है। कंपनी ने ज़रूरी सुधारात्मक कार्रवाई और तत्काल कदम उठाए हैं, जिससे नियमों के पालन से जुड़े मुद्दों को सुलझाने में एक सकारात्मक और सहयोगपूर्ण रवैया दिखा है और वेरिफिकेशन प्रोसेस में NSE के साथ सक्रिय रूप से काम किया है। इसके अनुसार, NSE ने 01 जुलाई, 2026 के अपने ऑर्डर के जरिए, YES सिक्योरिटीज (इंडिया) लिमिटेड पर नए क्लाइंट्स को जोड़ने को लेकर लगाई गई रोक को इस ऑर्डर की तारीख से हटाने का फैसला किया है।"
खबरें और भी
कैसा है Yes Bank के शेयरों का हाल?
यस बैंक के शेयरों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार 2 जुलाई को यस बैंक के शेयर BSE पर -1.14% गिरकर 24.25 रुपये (Yes Bank Share Price) के स्तर पर बंद हुए। पिछले 5 दिनों में यह लगभग 4 फीसदी तक गिर चुका है। एक महीने में यस बैंक का शेयर 6.26% चढ़ चुका है। और इस साल की शुरुआत से अब तक यह शेयर 12.89% का रिटर्न दे चुका है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है। यह निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)