सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Zepto IPO: जेप्टो लाएगी 11000 करोड़ रुपये का मेगा आईपीओ, जुलाई में मिल सकता है मौका; करके रखें तैयारी

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:50 PM (IST)

    फटाफट सामान की आपूर्ति करने वाली कंपनी जेप्टो जुलाई में 11,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है। सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी 31 जुलाई ...और पढ़ें

    जुलाई आ सकता है जेप्टो का आईपीओ

    जुलाई आ सकता है जेप्टो का आईपीओ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। फटाफट सामान की आपूर्ति करने वाले कंपनी जेप्टो जुलाई में अपना आईपीओ (Zepto IPO) लॉन्च कर सकती है। जेप्टो 11,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है। मामले से जुड़े लोगों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यदि लिस्टिंग की योजना पूरी होती है तो जेप्टो शेयर बाजार में पहले से लिस्टेड प्रतिस्पर्धी जोमैटो और स्विगी की श्रेणी में शामिल हो जाएगी।

    सेबी से मिल गई मंजूरी

    जेप्टो को इस महीने की शुरुआत में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आईपीओ लाने की मंजूरी मिली थी। अब कंपनी नियामक के पास संशोधित आईपीओ दस्तावेज (यूडीआरएचपी) दाखिल करने की तैयारी में है।

    31 जुलाई से पहले हो सकती है लिस्टिंग

    जेप्टो ने दिसंबर, 2025 में गोपनीय मार्ग के जरिये आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। मामले से परिचित लोगों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा द्वारा स्थापित जेप्टो 31 जुलाई से पहले शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने का लक्ष्य बना रही है।

    कितना बड़ा है नेटवर्क?

    Zepto 61 शहरों में 1,255 डार्क स्टोर चलाती है, जबकि इसकी प्रतिद्वंद्वी Blinkit के 243 शहरों में 2,222 स्टोर फैले हुए हैं। बता दें कि तेज डिलिवरी कैटेगरी में कंपनी का स्टोर-टू-पिनकोड अनुपात सबसे अधिक है। यह इस बात का संकेत है कि कंपनी की रणनीति नए शहरों में तेजी से विस्तार करने के बजाय मौजूदा मार्केट्स को पूरी तरह से कवर करने पर केंद्रित है।

    खबरें और भी

    विश्लेषण के अनुसार, Zepto का नेटवर्क मुख्य रूप से मेट्रो शहरों में केंद्रित है। यह घनी आबादी वाले शहरी इलाकों पर कंपनी के जान-बूझकर दिए जा रहे ध्यान को दर्शाता है, जहाँ समय के साथ तेज़ डिलीवरी, ज़्यादा ऑर्डर फ़्रीक्वेंसी और ग्राहकों के साथ मज़बूत जुड़ाव को बेहतर बनाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें - साल भर में पैसा डबल कर चुके वोडाफोन आइडिया में तेजी, और ऊपर जा सकता है भाव; ग्रीन एनर्जी सेक्टर में खेला दांव

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)