सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dubai बना भारतीयों का फेवरेट ट्रेवल डेस्टिनेशन, 63 प्रतिशत बढ़ी यात्रियों की संख्या

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 02 May 2023 03:58 PM (IST)

    दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक और टूरिज्म (DET) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जनवरी से मार्च के बीच करीब 47 लाख यात्रियों ने दुबई की सैर की हैं जिसम ...और पढ़ें

    Dubai welcomed over 6.12 lakh visitors from India
    Dubai welcomed over 6.12 lakh visitors from India

    नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। भारत से विदेश जाने वाले लोगों की संख्या तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी का परिणाम है कि भारत से दुबई घूमने वाले लोगों की संख्या जनवरी से मार्च के दौरान 6.12 लाख पर पहुंच गई है। सालाना आधार पर समान अवधि में इसमें 62.76 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक और टूरिज्म (DET) की ओर से ये जानकारी दी गई है।

    डीईटी की ओर से जारी किए डाटा के मुताबिक पिछले साल जनवरी-मार्च के दौरान 3.76 लाख यात्रियों ने दुबई की यात्रा की थी।

    47 लाख के करीब दुबई में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या

    2023 की पहली तिमाही में 46.7 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने दुबई की सैर की है। पिछले साल समान तिमाही में ये संख्या 39.7 लाख थी। इस तरह सालाना आधार पर दुबई में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने के मिली है।

    दुबई के प्रिंस ने जताई खुशी

    यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दुबई के क्राउन प्रिंस और दुबई एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने खुशी जताते हुए कहा कि 2023 की पहली तिमाही में हासिल की गई उपलब्धि दिखाती है कि विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों में दुबई तेजी से उभरने में कामयाब रहा है।

    आगे कहा कि टूरिज्म सेक्टर दुबई की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ ही नहीं है बल्कि दुबई दुनिया के मार्केट, कल्चर और रीजन में एक पुल का कार्य करता है।

    टूरिज्म सेक्टर में रिकवरी

    डीईटी की ओर से बताया गया है कि दुनिया के हर हिस्से से दुबई आने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सीआईएस और पूर्वी यूरोप, एमईएनए, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 2019 की पहली तिमाही के स्तर को पार कर गई है, जबकि दक्षिण एशिया और पश्चिमी यूरोप से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या प्री कोविड स्तर के करीब है।

    खबरें और भी