सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीय शेयर बाजार के प्रति विदेशी निवेशकों का बढ़ा आकर्षण, अप्रैल में किया 11 हजार करोड़ से अधिक का निवेश

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 01:56 PM (IST)

    FPI Inflow April Data भारतीय शेयर बाजार में अप्रैल में विदेशी निवेशकों ने जमकर निवेश किया है। एफपीआई फाइनेंशियल ऑटोमोबाइल और आईटी सेक्टरों में निवेश ...और पढ़ें

    FPI invested Over 11,630 Crore in Indian Share Market
    FPI invested Over 11,630 Crore in Indian Share Market

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के बीच फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की ओर से पैसों की बरसात की गई है। अप्रैल के महीनों में एफपीआई द्वारा भारतीय बाजारों में 11,630 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। शेयर बाजार में उचित मूल्यांकन के चलते अप्रैल में विदेशी निवेश का प्रवाह देखने को मिला है।

    डिपॉजिटरीज की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से विदेशी निवेशकों ने 11,630 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश भारतीय बाजारों में किया है। इससे पहले मार्च के महीनें में अमेरिका के जीक्यूजी पार्टनर्स द्वारा अदाणी ग्रुप में 15,000 करोड़ से अधिक का निवेश किए जाने के कारण एफपीआई का प्रवाह 7,936 करोड़ रुपये पर सकारात्मक था।

    क्यों FPI कर रहे हैं निवेश

    इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी फर्म राइट रिसर्च की संस्थापक सोनम श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया के अन्य विकाशील देशों के मुकाबले काफी स्थिर है। इस कारण विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में निवेश करना पसंद कर रहे हैं।

    हालांकि, अप्रैल में बड़े निवेश के बावजूद अमेरिका में इस महीने ब्याज दर बढ़ने की आशंका के कारण एफपीआई की ओर से किया जाने वाला निवेश अस्थिर रह सकता है और इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

    किन सेक्टरों में कर रहे FPI निवेश

    डाटा के मुताबिक एफपीआई फाइनेंशियल, ऑटोमोबाइल और आईटी सेक्टरों में निवेशक कर रहे हैं। अप्रैल की शुरुआत से ही शेयर बाजार में सकारात्मक ट्रेंड देखने को मिला था। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में रिकॉर्ड 1457.38 अंक या 2.44 प्रतिशत बढ़कर 61,112.44 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, पिछले हफ्ते बाजार में रैली देखने को मिली थी। बैंकिंग, आईटी और फार्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

    खबरें और भी

    (एजेंसी इनपुट के साथ)