सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FPI Inflow: विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में किया बंपर निवेश, ये सेक्टर रहे फेवरेट

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sun, 21 May 2023 01:29 PM (IST)

    FPI Inflow भारतीय शेयर बाजार को लेकर एफपीआई बुलिश मूड में है। मई में 30000 करोड़ से अधिक का निवेश किया गया है। हालांकि इस दौरान सेंसेक्स में करीब आधा ...और पढ़ें

    FPI invested over 30,000 crore in Share Market
    FPI invested over 30,000 crore in Share Market

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान के चलते विदेशी निवेशकों ने मई में अब तक 30,945 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इतनी बड़ी मात्रा में फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से निवेश के पीछे की वजह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति, ब्याज दर में कमी आने की आशंका और कंपनियों द्वारा पेश किए गए मजबूत नतीजों को माना जा रहा है।

    मई में हुए दमदार निवेश के कारण 2023 में फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से किया जाने वाले निवेश का आकंड़ा सकारात्मक हो गया है। डिपॉजिटरीज की आकंड़ों को मुताबिक, एफपीआई की ओर से 16,365 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

    इससे पहले अप्रैल में एफपीआई की ओर से 11,630 करोड़ रुपये और मार्च में 7,936 करोड़ का निवेश किया गया था। वहीं, जनवरी और फरवरी में एफपीआई ने 34,000 करोड़ रुपये बाजार से निकाले थे। इक्विटी में निवेश करने के साथ एफपीआई की ओर से डेट मार्केट 1,057 करोड़ का निवेश किया गया है।

    पिछले हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था और सेंसेक्स 298 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था।

    आगे कैसा रहेगा FPI का निवेश?

    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख रणनीतिकार, वीके विजयकुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया कि एफपीआई की ओर से ये निवेश जारी रह सकता है, क्योंकि कॉरपोरेट आय में तेजी देखी जा रही है।

    खबरें और भी

    किन सेक्टरों में निवेश कर रहे FPI?

    एफपीआई मौजूदा समय में पूरे बाजार को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी फाइनेंशियल, ऑटो, कैपिटल गुड्स, एफएमजीसी, हेल्थकेयर, टेलीकॉम, रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली है। फाइनेंशियल शेयरों में 8,382 करोड़ का निवेश किया गया है।

    (एजेंसी इनपुट के साथ)