सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HDFC: Q4 में 20 फीसदी बढ़ा एचडीएफसी का नेट रेवेन्यू, कंपनी ने किया डिविडेंड का एलान

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Thu, 04 May 2023 04:12 PM (IST)

    एचडीएफसी ने आज FY23 के आखिरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने नतीजे जारी करते हुए नेट प्रॉफिट में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की जानकारी दी। एचडीएफसी ...और पढ़ें

    HDFC shares closed up 2.67 per cent on the NSE.
    HDFC shares closed up 2.67 per cent on the NSE.

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी) ने आज वित्त वर्ष 23 के मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। Q4 रिजल्ट में एचडीएफसी ने अपने निवेशकों को खुशखबरी सुनाते हुए कंपनी के नेट प्रॉफिट में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की जानकारी दी।

    नतीजों के सामने आते ही इसका सिधा असर एचडीएफसी के शेयरों पर दिखा। एनएसई पर एचडीएफसी के शेयर 2.67 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई पर एचडीएफसी के शेयर 2.59 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए।

    20 प्रतिशत बढ़ा प्रॉफिट

    एचडीएफसी ने हाई इंटरेस्ट इनकम के दम पर मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के लिए स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,425 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। एचडीएफसी ने बताया कि 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 3,700 करोड़ रुपए था।

    स्टॉक एक्सचेंजों को फाइलिंग में, एचडीएफसी ने कहा कि 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए टैक्स के बाद प्रॉफिट में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 2021-22 में 13,742.18 करोड़ रुपये की तुलना में 16,239 करोड़ रुपये थी।

    खबरें और भी

    16 फीसदी बढ़ा NII

    जानकारी के मुताबिक 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) पिछले वर्ष के 4,601 करोड़ रुपये की तुलना में 5,321 करोड़ रुपये रही, जो 16 प्रतिशत अधिक है।

    डिविडेंड का एलान

    एचडीएफसी ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्ट ने पिछले वर्ष में 30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम डिविडेंड की तुलना में 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, जो कि प्रत्येक 2 रुपये के फेस वैल्यू के इक्विटी शेयर पर 44 रुपये था।

    एचडीएफसी ने कहा कि मार्च 2023 में समाप्त वर्ष के लिए, HDFC के टैक्स के बाद कंसोलिडेट प्रॉफिट 26,161 करोड़ रुपये था, जो साल-दर-साल 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी।