सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hurun Global Rich List: Jeff Bezos ने Gautam Adani और Mukesh Ambani को हुए नुकसान से कहीं अधिक संपत्ति गंवाई

    By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 08:18 PM (IST)

    2023 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार अडानी और अंबानी की कुल कमाई से ज्‍यादा पैसा जेफ बेजोस ने गंवाया है। अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस की निजी संपत्ति ...और पढ़ें

    2023 Hurun Global Rich List: Jeff Bezos Lost More Money Than Adani And Ambani
    2023 Hurun Global Rich List: Jeff Bezos Lost More Money Than Adani And Ambani

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Hurun Global Rich List: 2023 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, वैश्विक ऑनलाइन रिटेलर Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने किसी अन्य उद्योगपति के मुकाबले पिछले एक साल में संपत्ति में सबसे बड़ा नुकसान देखा है। गौतम अदाणी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कुल संपत्ति से कहीं अधिक नुकसान इस अमेरिकी अरबपति ने झेला है।

    हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक जेफ बेजोस की निजी संपत्ति में करीब 70 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। मुकेश अंबानी को 21 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जबकि गौतम अदाणी और उनके परिवार को व्यक्तिगत संपत्ति में 28 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

    जेफ बेजोस को सबसे अधिक नुकसान

    सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वालों की सूची में जेफ बेजोस के बाद ट्विटर के सीईओ एलन मस्क हैं। उनकी कुल संपत्ति 157 अरब डॉलर है। उनकी संपत्ति में 48 अरब डॉलर की कमी आई है। मस्क इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला और रॉकेट निर्माता स्पेसएक्स सहित छह कंपनियों के स्टॉर्ट-अप में शामिल हैं।

    लिस्ट में कौन-कहां पर

    Google के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन 72 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें पिछले साल 44 बिलियन का नुकसान हुआ। 75 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ लैरी पेज चौथे स्थान पर हैं। उन्हें 41 बिलियन डॉलर संपत्ति का नुकसान हुआ है।

    खबरें और भी

    मैकेंजी स्कॉट की नेट वर्थ में 35 बिलियन डॉलर का बदलाव देखा गया है। उन्हें सूची में पांचवें स्थान पर रखा गया है। गौतम अदाणी और उनका परिवार 53 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर है। उनकी संपत्ति में 28 अरब डॉलर की कमी आई है।

    क्या है भारतीयों का स्थान

    भारतीय दुनिया में अरबपतियों की श्रेणी में लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं। अरबपतियों की संख्या के हिलाज से 2023 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में भारत छठे स्थान पर है। इस सूची में वो लोग शामिल किए गए हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान अपनी संपत्ति में $1 बिलियन या उससे अधिक जोड़ा है।