सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IMF: 2023 में 2.9 प्रतिशत रहेगी वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर, चीन और अमेरिका से आगे रहेगा भारत

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 12:21 PM (GMT+05:30)

    IMF Growth Rate Projection IMF की ओर से World Economic Outlook 2023 नाम से एक रिपोर्ट जारी गई है जिसमें कहा गया कि 2023 और 2024 में भी भारतीय अर्थव्यव ...और पढ़ें

    IMF Growth Rate projection of India (Jagran File Photo)
    IMF Growth Rate projection of India (Jagran File Photo)

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। IMF World Economic Outlook Report: आईएमएफ की ओर से मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास दर अनुमान के बारे में बताया गया। 2022 में वैश्विक अर्थव्यवस्था 3.4 प्रतिशत और 2023 में 2.9 प्रतिशत और 2024 में 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। बड़ी बात यह है कि आईएमएफ ने 2023 के विकास दर के अनुमान में वृद्धि की है। यह अक्टूबर 2022 में जारी किए गए अनुमान से 0.20 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, विकास दर भी 2000 -19 की औसत विकास दर 3.8 प्रतिशत से कम है।

    इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया कि महंगाई को काबू करने के लिए दुनिया के केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दर बढ़ाने और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

    भारत की विकास रहेगी सबसे तेज

    भारत की अर्थव्यवस्था की गति 2022 के साथ 2023 और 2024 में भी जारी रह सकती है। आईएमएफ ने अनुमान जताया है कि 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.1 प्रतिशत और 2024 में 6.8 प्रतिशत की दर से विकास कर सकती है। 2022 के लिए ये अनुमान 6.8 है। इस दर के साथ भारत की विकास दर दुनिया में सबसे अधिक होगी।

    चीन, अमेरिका और यूरोप की विकास दर

    आईएमएफ ने चीन, अमेरिकी और यूरोप जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थओं के बारे में भी अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया है। चीन की अर्थव्यवस्था 2022 में 3.0 प्रतिशत, 2023 में 5.3 प्रतिशत और 2024 में 5.2 की दर से विकास कर सकती है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था 2022 में 2.0 प्रतिशत, 2023 में 1.4 प्रतिशत और 2024 में 1.0 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यूरोप की अर्थव्यवस्था का 2022 में 3.5 प्रतिशत, 2023 में 0.7 प्रतिशत और 2024 में 1.6 प्रतिशत से बढ़ सकती है।

    दुनिया में महंगाई होगी कम

    इस रिपोर्ट में आईएमएफ ने महंगाई के बारे में भी अनुमान जताया है कि भारत सहित दुनिया के 85 प्रतिशत देशों में महंगाई कम हो सकती है। भारत में मौजूदा महंगाई दर 31 मार्च तक 6.8 प्रतिशत से गिरकर 5 प्रतिशत पर आ सकती है। इसके बाद भी महंगाई में गिरावट जारी रहेगी और यह आने वाले साल यानी 2024 तक चार प्रतिशत पर आ सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Budget 2023: क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण, बजट से पहले क्यों किया जाता है जारी, जानें इसका इतिहास और महत्व

    Budget 2023: बजट भाषण के दौरान कही गईं वो बातें, जो अब तक की जाती हैं याद