सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moody's ने दिए शुभ संकेत, 2023 में भारत की आर्थिक वृद्धि अनुमान पहुंचा 5.5 फीसद

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Wed, 01 Mar 2023 12:10 PM (IST)

Indias Economic GDP Growth Estimation 2023 साल 2023 में भारत की GDP में ग्रोथ देखे जाने की उम्मीद है। Moodys ...और पढ़ें

India's Economic Growth GDP Forecast By Moody's Investors Service
India's Economic Growth GDP Forecast By Moody's Investors Service

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। साल 2023 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा साबित हो सकता है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's) ने बजट में पूंजीगत व्यय में की गई वृद्धि और मजबूत आर्थिक गति को देखते हुए साल 2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ा दिया है। यह पहले 4.8 प्रतिशत था, जिसे अब बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया गया है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत है।

भारत में, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पूंजीगत व्यय बजट आवंटन में 10 ट्रिलियन (जीडीपी का 3.3 प्रतिशत) की तीव्र वृद्धि को शामिल किया गया है। यह मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 7.5 ट्रिलियन रुपये की तुलना में अधिक है।

अर्थव्यवस्था में तेजी का अनुमान

70 आधार अंकों की वृद्धि का अनुमान लगाते हुए मूडीज के मुताबिक, 2023 में वास्तविक GDP विकास दर 5.5 प्रतिशत होने का अनुमान है, जो 2024 में बढ़कर 6.5 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसके आलवा, 2023 के लिए बड़े कैरी-ओवर प्रभाव के रूप में भारत के विकास दर अनुमान को बढ़ाया गया है।

उभरते बाजार के रूप में आ रहा भारत

मूडीज ने कहा कि भारत सहित कई उभरते बाजार वाले देशों में आर्थिक गति पिछले साल के अनुमान से अधिक मजबूत साबित हुई है। बता दें कि ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2023-24 में मूडीज ने अमेरिका, कनाडा, यूरो क्षेत्र, भारत, रूस, मैक्सिको और तुर्किये सहित कई जी20 अर्थव्यवस्थाओं के लिए वास्तविक विकास अनुमानों को पेश किया है।

वैश्विक विकास रहेगा धीमा

भारत को छोड़ वैश्विक विकास पर ध्यान दें तो मूडीज का अनुमान है कि 2023 में यह धीमा रहेगा। अधिकांश प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक गतिविधियों और रोजगार पर संचयी मौद्रिक नीति का असर दिखेगा। G-20 वैश्विक आर्थिक विकास 2022 के 2.7% से घटकर 2023 में 2% हो जाएगा, वहीं, 2024 में फिर से 2.4% तक सुधार होने का अनुमान है।