सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Personal Loan Eligibility: चुटकियों में क्लियर हो जाएगा आपका पर्सलन लोन, बस पूरी करनी होंगी ये पांच शर्तें

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sat, 27 May 2023 08:00 PM (IST)

    Factors Affecting Personal Loan Eligibility पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन होता है। अगर आप बैंक या वित्तीय संस्थाओं की ओर से निर्धारित मापदंडों को पूरा ...और पढ़ें

    Personal Loan Eligibility - Top 5 factors
    Personal Loan Eligibility - Top 5 factors

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पर्सनल लोन मौजूदा समय में लोन लेने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और पिछले लिए किसी भी लोन का समय पर भुगतान किया है तो आपको बैंक और वित्तीय संस्थाएं आसानी से पर्सनल लोन दे देती हैं।

    पर्सनल लोन के जरिए ली गई राशि का इस्तेमाल जैसे शादी, घूमने और किसी इमरजेंसी स्थिति में आए खर्च को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। यह एक अनसिक्योर्ड लोन होता है और कोई वेरिफिकेशन न होने के चलते जल्द पास हो जाता है।

    आज हम अपनी इस रिपोर्ट में उन पांच पैरामीटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि पर्सनल लोन लेने के लिए जरूरी होते हैं।

    मासिक आय

    पर्सनल लोन लेने के लिए मासिक आय सबसे जरूरी होती है। आपकी आय पर्सनल लोन में मांगी गई राशि के मुताबिक होनी चाहिए और बैंक को ये विश्वास हो जाए कि आप आसानी से लोन चुका पाएंगे।

    क्रेडिट स्कोर

    क्रेडिट स्कोर पर्सनल लोन लेते समय सबसे महत्वपूर्ण पैरामीटर होता है। इससे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री के बारे में पूरी जानकारी बैंक को मिल जाती है। क्रेडिट स्कोर बताता है कि आपने पिछले लिए गए सभी लोन समय पर चुकाए हैं या नहीं। आमतौर पर 750 से अधिक का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना है।

    आयु

    आयु किसी भी प्रकार का लोन लेने में बहुत महत्वपूर्ण पैरामीटर होता है। ये आपकी फाइनेंशियल स्टेबिलीटी और कमाने की क्षमता को दिखाता है। उदाहरण के लिए आपने 25 साल की उम्र में लोन लिया तो आपके ऊपर जिम्मेदारियां कम होंगी। दूसरी तरफ 50 साल के व्यक्ति के ऊपर बच्चों से लेकर परिवार को संभालने तक की जिम्मेदारी होगी।

    खबरें और भी

    एम्प्लॉयमेंट हिस्ट्री

    एम्प्लॉयमेंट हिस्ट्री आपका लोन पास होने के लिए काफी जरूरी होता है। अगर आपने बीते एक साल में कई नौकरियां बदली हैं तो बैंक में आपका लोन पास होने में समस्या आ सकती है। वहीं, अगर आपने कई सालों से एक ही कंपनी में कार्य कर रहे हैं तो इसे काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही आप किसी कंपनी में कार्य करते हैं ये भी एक महत्वपूर्ण मापदंड होता है।

    डेट इनकम रेश्यो

    डेट इनकम रेश्यो किसी भी व्यक्ति की लोन चुकाने की क्षमता को दिखाता है। अगर आपके पास पहले से ही लोन है और उसके ऊपर आप कोई और लोन लेना चा रहे हैं तो बैंक आपका डेट इनकम रेश्यो देखेगा और अगर यह अधिक होता है तो बैंक आपका लोन आवेदन खारिज भी कर सकता है।