सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Reliance और HUL में निवेशकों को हुआ 58000 करोड़ का फायदा, ITC ने कराया नुकसान

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sun, 14 May 2023 02:13 PM (IST)

    Market Cap भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते खरीदारी का ट्रेंड देखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज हिंदुस्तान यूनिलीवर टीसीएस एचडीएफसी लिमिटेड आईसीआईसीआई बैं ...और पढ़ें

    Mcap of 8 of top 10 valued firms soars Rs 1.26 lakh cr; Reliance, Hindustan Unilever shines
    Mcap of 8 of top 10 valued firms soars Rs 1.26 lakh cr; Reliance, Hindustan Unilever shines

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला कारोबारी हफ्ता मुनाफा वाला रहा। बाजार मूल्यांकन के हिसाब से टॉप 10 में से 8 कंपनियों ने मिलकर संयुक्त रूप से 1,26,579.48 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसमें सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एचडीएफसी लिमिटेड को हुआ है।

    इस दौरान बॉम्वे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सूचकांक बीएसई 973.61 अंक या 1.59 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और 62,027.90 अंक पर बंद हुआ है। बैंकिंग, ऑटो और केमिकल कंपनियों में खरीदारी देखने को मिली है। वहीं, विदेशी निवेशकों की ओर से भी खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिला है। पिछले हफ्ते टॉप 10 कंपनियों में केवल आईटीसी और इन्फोसिस के मूल्यांकन में गिरावट हुई है।

    इन कंपनियों को हुआ फायदा

    रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 28,956.79 करोड़ रुपये बढ़कर 16,80,644.12 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 28,759 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,391.77 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 23,590.05 करोड़ रुपये बढ़कर 9,31,095.12 करोड़ रुपये, टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 15,697.33 करोड़ रुपये बढ़कर 11,97,881.94 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 13,893.03 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,434.44 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 11,946.89 करोड़ रुपये बढ़कर 6,59,479.70 करोड़ रुपये हो गया है।

    भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 2,174.58 करोड़ रुपये बढ़कर 4,41,327.80 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 1,561.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,931.82 करोड़ रुपये हो गया।

    किन कंपनियों को हुआ नुकसान

    आईटीसी का मार्केट कैप 10,439.53 करोड़ रुपये गिरकर 5,22,536.01 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 5,600.92 करोड़ रुपये घटकर 5,16,757.92 करोड़ रुपये रह गया।

    बाजार की टॉप 10 कंपनियां

    टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी और भारती एयरटेल है।

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

     

    खबरें और भी