सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

E- commerce उद्योग में बढ़ेगी सात लाख गिग नौकरियां, फेस्टिव सीजन में बढ़ी अस्थायी कर्मचारियों की डिमांड

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 01 Aug 2023 10:29 PM (IST)

स्टाफिंग कंपनी टीमलीज सर्विसेज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-कामर्स कंपनियों त्योहारी सीजन से पहले वार्षिक खरीदारी ...और पढ़ें

इस साल के दूसरी छमाही में ई-कामर्स उद्योग में सात लाख गिग नौकरियां सृजित हो सकती हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)
इस साल के दूसरी छमाही में ई-कामर्स उद्योग में सात लाख गिग नौकरियां सृजित हो सकती हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. साल 2023 की दूसरी छमाही में ई-कामर्स उद्योग में सात लाख गिग नौकरियां सृजित हो सकती हैं
  2. टियर-1 शहरों में गिग वर्कर्स की मांग बढ़ेगी
  3. बीते पांच वर्षों से गिग वर्कर्स की मांग में हो रही वृद्धि: टीमलीज सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट

नई दिल्ली, पीटीआई। साल 2023 की दूसरी छमाही में ई-कामर्स उद्योग में सात लाख गिग नौकरियां सृजित हो सकती हैं। इसका कारण यह है कि कंपनियां त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए अस्थायी कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रही हैं।

त्योहारी सीजन में गिग नौकरियों की संख्या में होगी बढ़ोतरी

स्टाफिंग कंपनी टीमलीज सर्विसेज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ई-कामर्स कंपनियों त्योहारी सीजन से पहले वार्षिक खरीदारी के दौरान उपभोक्ताओं की मांगों को पूरा करने के लिए कमर कस रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष त्योहारी सीजन में पिछले वर्ष के मुकाबले गिग नौकरियों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

इन शहरों में गिग वर्कर्स की बढ़ेगी मांग

इससे संकेत मिलता है कि ई-कामर्स उद्योग परिदृश्य को लेकर काफी आशावादी है। फेस्टिव सीजन के दौरान न केवल बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई जैसे टियर-1 शहरों में गिग वर्कर्स की मांग बढ़ेगी, बल्कि वड़ोदरा, पुणे और कोयंबटूर जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी इनकी संख्या में वृद्धि होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों में वेयर हाउस संचालन, अंतिम पायदान तक डिलिवरी और कॉल सेंटर संचालन से जुड़े लोगों की मांग ज्यादा है। इसका मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के वापस लौटने का अनुमान है।

अगले 2-3 वर्षों में गिग वर्कर्स की मांग में होगी बढ़ोतरी: बालासुब्रमण्यन

टीमलीज सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट बालासुब्रमण्यन का कहना है कि बीते पांच वर्षों से गिग वर्कर्स की मांग में वार्षिक आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है और यह तेजी अगले 2-3 वर्षों तक बने रहने की उम्मीद है। खासतौर पर ई-कामर्स क्षेत्र में गिग वर्कर्स की मांग बनी रहेगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।