सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रॉकेट बने Reliance Industries के शेयर, एक दिन में 45,887 करोड़ रुपये बढ़ी कंपनी की बाजार पूंजी

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Fri, 26 May 2023 07:03 PM (IST)

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन तीन प्रतिशत चढ़े जिसके बाद रिलायंस का मार्केट वैल्यू 45887.8 करोड़ रुपये बढ़कर 1695833 ...और पढ़ें

    Shares of Reliance Industries became a rocket, the company's market cap increased by Rs 45,887.8 crore
    Shares of Reliance Industries became a rocket, the company's market cap increased by Rs 45,887.8 crore

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में शुक्रवार को करीब तीन प्रतिशत की तेजी आई और इसके बाजार मूल्यांकन में 45,887.8 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसकी मदद से इक्विटी बेंचमार्क शेयरों को तेजी के स्तर पर बंद होने में मदद मिली।

    बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में ताबड़तोड़ वृद्धि के दम पर रिलायंस देश की सबसे मूल्यवान फर्म बन गई। इसका शेयर बीएसई पर 2.79 प्रतिशत चढ़कर 2,506.55 रुपये पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 2.93 प्रतिशत बढ़कर 2,510 रुपये हो गया। एनएसई पर, यह 2.80 प्रतिशत बढ़कर 2,508.80 रुपये पर बंद हुआ।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल

    कंपनी का बाजार पूंजीकरण 45,887.8 करोड़ रुपये बढ़कर 16,95,833.65 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक में रैली ने इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपको बता दें कि आज सेंसेक्स 629.07 अंक या 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,501.69 पर बंद हुआ।

    निफ्टी 178.20 अंक या 0.97 प्रतिशत उछलकर 18,499.35 पर बंद हुआ। फर्म के 2.61 लाख शेयरों की बीएसई में और एनएसई में 5.80 करोड़ से अधिक शेयरों का आदान-प्रदान किया।

    ई-कॉमर्स में कंपनी ने मारी बाजी

    अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस 150 अरब डॉलर के भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में सबसे बड़े खुदरा स्टोर नेटवर्क, प्रमुख दूरसंचार नेटवर्क और मजबूत डिजिटल मीडिया के असंयोजन के कारण अमेजन और वॉलमार्ट से आगे निकल गई है।

    खबरें और भी

    एक नई रिपोर्ट में, बर्नस्टीन रिसर्च ने कहा है कि भारत में अमेजन, वॉलमार्ट और रिलायंस, एब तीनों बाजार के नए खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं।

    लोटस चॉकलेट का अधिग्रहण

    इस बीच, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने गुरुवार को कहा कि उसने लोटस चॉकलेट में 51 प्रतिशत नियंत्रण हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। आरआरवीएल मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है और आरआईएल समूह के तहत सभी खुदरा व्यवसायों की होल्डिंग कंपनी है।