सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, 32वें स्थान पर फिसले Gautam Adani

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 28 Feb 2023 09:22 AM (GMT+05:30)

    Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर में तेजी आई है। इस कारण मस्क की संपत्ति में बड़ा उछाल देखने को मिला है और वे फिर से दुनिया के सबसे अम ...और पढ़ें

    Telsa Shares Price 2023: Rise Over 92 percent Elon musk
    Telsa Shares Price 2023: Rise Over 92 percent Elon musk

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। टेस्ला और ट्विटर के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क ने ये मुकाम लक्जरी गुड्स कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। फिलहाल मस्क की संपत्ति 187 अरब डॉलर पहुंच गई है। 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरनॉल्ट की अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मस्क की संपत्ति में 6.98 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और 2023 की शुरुआत से अब तक उनकी संपत्ति में 50.10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अरनॉल्ट की संपत्ति में पिछले 24 घंटों में 3.69 अरब डॉलर और 2023 की शुरुआत से अब तक 23.30 अरब डॉलर बढ़ी है।

    मस्क ने दिसंबर में खोया था नंबर वन का स्थान

    पिछले साल दिसंबर में फ्रांसीसी अरबपति अरनॉल्ट ने मस्क को पछाडकर दुनिया के नंबर वन अमीर व्यक्ति बन गए थे और मस्क पिछले दो महीने से दूसरे स्थान पर बने हुए थे। बता दें, पिछले साल टेस्ला के शेयर में गिरावट आने के कारण मस्क को 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। इसे इतिहास में किसी कारोबारी की संपत्ति में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट माना जाता है।

    टेस्ला के शेयर में रिकवरी से बढ़ी संपत्ति

    बता दें, मस्क की संपत्ति बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर में तेजी होना है। टेस्ला के शेयर में पिछले 24 घंटे में 5.46 प्रतिशत, एक महीने में 24.58 प्रतिशत और 2023 की शुरुआत से 92.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    खबरें और भी

    टॉप 10 में मुकेश अंबानी

    मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 10 वें नंबर पर बने हुए हैं। उनके पास 81.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।

    गौतम अदाणी टॉप 30 से हुए बाहर

    हिंडनबर्ग विवाद के बाद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति में तेजी गिरावट देखने को मिल रही है और वे टॉप 30 से भी बाहर हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में उनकी संपत्ति 2.18 अरब डॉलर घटी है और 37.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वे दुनिया के 32 वें सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर कायम हैं।