सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं पूनम गुप्ता, जिन्हें बनाया गया RBI का डिप्टी गवर्नर? IMF और वर्ल्ड बैंक में कर चुकी हैं काम

Published: Wed, 02 Apr 2025 08:08 PM (IST)Updated: Thu, 03 Apr 2025 01:14 PM (IST)

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCIR) की महानिदेशक पूनम गुप्ता को (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया। ...और पढ़ें

पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)
पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

HighLights

  1. नीति आयोग व FICCI की सलाहकार समितियों में सदस्य भी रहीं हैं पूनम गुप्ता
  2. दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCIR) की महानिदेशक हैं। उन्हें तीन साल के लिए आरबीआई डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। वो माइकल पात्रा की जगह लेंगी। पात्रा ने इस साल जनवरी में इस पद से इस्तीफा दिया था।

पूनम गुप्ता ने स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड (अमेरिका) में पढ़ाया और आईएसआई, दिल्ली विजिटिंग फैकल्टी के रूप में काम किया। वह राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान में आरबीआई चेयर प्रोफसर और आईसीआरआईईआर में प्रोफेसर भी रहीं हैं।

दिल्ली के स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से की पढाई

पूनम गुप्ता ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने मैरीलैंड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से पीएचडी किया।

नीति आयोग की सलाहकार समितियों में रह चुकी हैं सदस्य

उनके पास IMF और वर्ल्ड बैंक में काम करने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह नीति आयोग व FICCI की सलाहकार समितियों में सदस्य भी रहीं हैं। बता दें कि पिछले साल 9 दिसंबर को रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया गवर्नर नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें: RBI ने आज पूरे किए 90 साल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आर्थिक स्थिरता के लिए आरबीआई; सरकार के बीच बेहतर तालमेल जरूरी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।