सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Logistic Performance Index में सुधरी भारत की रैंकिंग, 139 देशों के इंडेक्स में मिला 38वां स्थान

    By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 05:53 PM (IST)

    2023 की लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स की लिस्ट के मुताबिक भारत अपनी रैंकिंग में 6 अंकों का सुधार कर 38वें स्थान पर पहुंच गया है। 2018 की लिस्ट के मुताब ...और पढ़ें

    India ranking improved in Logistics Performance Index, reached 38th position
    India ranking improved in Logistics Performance Index, reached 38th position

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वर्ल्ड बैंक ने 2023 के लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, भारत की रैंकिंग में 6 अंकों का सुधार हुआ है। विश्व बैंक की इस लिस्ट के अनुसार भारत 139 देशों के इंडेक्स में 38वें स्थान पर पहुंच गया है। 2018 की लिस्ट के मुताबिक भारत 44वें स्थान पर था। वहीं साल 2014 में एलपीआई की लिस्ट के मुताबिक भारत की रैंकिंग 54 थी।

    लॉजिस्टिक सेवाओं को सुधारने के लिए एक्शन में सरकार

    भारत सरकार ने साल 2021 के अक्टूबर महीने में लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने और 2024-25 तक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए एक राष्ट्रीय मास्टर प्लान पीएम गति शक्ति योजना की घोषणा की थी।

    ठीक एक साल के बाद साल 2022 में पीएम मोदी ने लास्ट माइल डिलीवरी, परिवहन संबंधी चुनौतियों को समाप्त करने तथा विनिर्माण क्षेत्र के समय और धन को बचाने के लिए नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी (एनएलपी) शुरू की थी।

    इंफ्रास्ट्रक्चर और शिपमेंट के स्कोर में सुधार

    लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के स्कोर पर भी बढ़त हासिल की है। इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में साल 2018 में भारत की रैंक 52 थी , जो अब सुधर कर 47 हो गई है।

    इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा भारत की रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट में भी सुधरी है। 2018 में भारत की रैंक 44 थी, जो अब सुधर कर 22 हो गई है। लॉजिस्टिक क्षमता और समानता की रैंकिंग में भी भारत चार स्थान बढ़कर 48वें स्थान पर आ गया है।

    खबरें और भी

    टॉप 10 में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन का नाम नहीं

    दुनिया की महाशक्ति माने जानी वाली अमेरिका, रुस और यूके का नाम शामिल नहीं है। लिस्ट के मुताबिक, पहले स्थान पर सिंगापुर है, इसके बाद दूसरे नंबर पर फिनलैंड, तीसरे स्थान पर डेनमार्क, चौथे पर जर्मनी, पांचवें पर नीदरलैंड, छठे पर स्वीटजरलैंड, सातवें पर ऑस्ट्रिया, आठवें पर बेल्जियम, नौवें पर कनाडा और दसवें नंबर पर हांगकांग शामिल है।

    क्या है LPI?

    लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीआई) एक इंटरएक्टिव बेंचमार्किंग टूल है, जो देशों को व्यापार रसद पर उनके प्रदर्शन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों की पहचान करने में मदद करने के लिए बनाया गया है।

    एलपीआई 139 देशों में विश्वसनीय आपूर्ति शृंखला कनेक्शन स्थापित करने और रसद सेवाओं की गुणवत्ता, व्यापार और परिवहन से संबंधित बुनियादी ढांचा की तुलना करता है। इसके अलावा एलपीआई यह भी बताता है कि ये देश अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए क्या कर रहे हैं।