विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Politics: भारत भूषण आशु के त्यागपत्र पर वड़िंग नहीं, कांग्रेस हाईकमान करेगा फैसला

Published: Wed, 25 Jun 2025 11:20 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 11:23 AM (IST)

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन ...और पढ़ें

लुधियाना पश्चिमी सीट पर मिली हार के बाद भारत भूषण आशु ने दिया इस्तीफा। फाइल फोटो

लुधियाना पश्चिमी सीट पर मिली हार के बाद भारत भूषण आशु ने दिया इस्तीफा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु ने लुधियाना पश्चिमी सीट पर हुए उपचुनाव में मिली हार के बाद अपना त्यागपत्र प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल को भेजा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पुन: दोहराया कि उन्हें आशु का त्यागपत्र नहीं मिला है।

वहीं, आशु के त्यागपत्र पर फैसला पार्टी हाईकमान को लेना होगा। चूंकि आशु के पास वर्किंग प्रधान की जिम्मेदारी थी। उनके त्यागपत्र पर अंतिम फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ही लेना होगा।

लुधियाना उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि उपचुनाव में मिली हार से पार्टी को नुकसान हुआ है। हालांकि, पार्टी पूरी ताकत से लड़ी, लेकिन सरकार ने अपनी सारी मशीनरी का प्रयोग किया। वड़िंग ने कहा कि सरकार से यह लड़ाई जारी रहेगी।

वहीं, उपचुनाव में मिली हार की कांग्रेस समीक्षा करेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी इसके लिए चंडीगढ़ आएंगे। बैठक के दौरान चुनाव के हरेक पहलुओं पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि जल्द होने वाली इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।