छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा, शिवनाथ नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में से 2 की डूबकर मौत
दुर्ग जिले के छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो युवकों, मोहम्मद फैजल (21) और मोहम्मद ईशांत (13), की डूबने से मौत हो गई। उन ...और पढ़ें

शिवनाथ नदी में दर्दनाक हादसा नहाने गए 5 दोस्तों में 2 की डूबकर मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
दुर्ग की शिवनाथ नदी में दो युवकों की डूबकर मौत हुई।
नहाने गए पांच दोस्तों में से दो गहरे पानी में डूबे।
एसडीआरएफ ने शव निकाले, पुलगांव पुलिस ने जांच शुरू की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुर्ग जिले के छातागढ़ क्षेत्र के पास रविवार शाम शिवनाथ नदी में हादसा हो गया, जिसमें नहाने गए पांच दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवकों की पहचान मोहम्मद फैजल (21) पिता मोहम्मद इक़बाल तथा मोहम्मद ईशांत (13) पिता मोहम्मद जाकिर, निवासी कैलाश नगर दुर्ग के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सभी पांच दोस्त रविवार शाम नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि किसी को भी तैरना नहीं आता था। नहाने के दौरान अचानक दो युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए, जहां पानी की गहराई लगभग 10 से 20 फीट बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों युवक पानी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। बाकी तीन दोस्त किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए और तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
-1776620473265.jpeg)
काफी देर चले सर्च आपरेशन के बाद रात करीब 8 बजे दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। एसडीआरएफ के जिला सेनानी नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव, ईश्वर खरे एवं अन्य जवानों ने डिप डाइविंग कर शवों को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद पुलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
'डिजिटल अरेस्ट' ठगों पर वार: CBI ला रही AI चैटबॉट 'अभय', फर्जी नोटिस की तुरंत होगी पहचान