विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: बस्तर में मुर्गों की लड़ाई में 20 लाख का दांव, छापे में 47 गाड़ियां जब्त

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:00 PM (IST)

बीजापुर के रैगुड़ा गांव में चल रही मुर्गों की लड़ाई पर पुलिस ने छापा मारा, जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए 156 लोग पकड़े गए।

बीजापुर में मुर्गों की लड़ाई पर पुलिस का छापा

बीजापुर में मुर्गों की लड़ाई पर पुलिस का छापा

HighLights

  1. बीजापुर में मुर्गों की लड़ाई पर पुलिस का छापा

  2. 156 लोग गिरफ्तार, 20 लाख रुपये से अधिक जब्त

  3. 47 वाहन और 12 मोबाइल फोन भी बरामद

डिजिटल डेस्क, बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के ग्राम रैगुड़ा के जंगल में चल रहे मुर्गों की लड़ाई में महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से पहुंचे सैकड़ों लोग करीब 20 लाख रुपये का दांव लगा रहे थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 156 लोगों को पकड़ा। इनके पास से 20 लाख रुपये से अधिक नकद, 47 चार पहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए। मामला भद्राकाली थाना क्षेत्र का है।

मुर्गों की लड़ाई पर पुलिस का छापा

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के अनुसार, तारलागुड़ा, भद्राकाली और भोपालपटनम के सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से मुर्गों की लड़ाई के नाम पर जुआ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

आसपास के तीन राज्यों से लोग मोटी रकम दांव पर लगाते थे। पकड़े गए 156 लोगों के खिलाफ भद्राकाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है। माओवाद का प्रभाव घटने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अवैध गतिविधियों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

क्या है मुर्गा लड़ाई?

मुर्गों की लड़ाई एक पारंपरिक खेल है, जिसमें विशेष रूप से प्रशिक्षित दो लड़ने वाले मुर्गों को अखाड़े में भिड़ाया जाता है और इनके बीच हार-जीत पर भारी मात्रा में पैसा दांव पर लगाया जाता है।

इसकी प्रक्रिया के तहत मुर्गों को बचपन से ही आक्रामक बनाने के लिए विशेष खुराक, व्यायाम और सहनशक्ति का प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं लड़ाई के वक्त उनके पैरों में धारदार ब्लेड या नुकीले चाकू (कत्ता) कसकर बांध दिए जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।