विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बही दोनों बहनों और भाई का शव बरामद, परिवार में परसा मातम

Updated: Mon, 24 Aug 2026 01:32 AM (IST)

बिलासपुर में स्कूल से घर लौटते समय घोंघा नदी में बहे तीन बच्चों, दो बहनों और एक भाई, के शव बरामद कर लिए गए हैं।

नदी में बही दोनों बहनों और भाई का शव बरामद। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नदी में बही दोनों बहनों और भाई का शव बरामद। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. बिलासपुर में घोंघा नदी में बहे तीन बच्चों के शव मिले।

  2. स्कूल से लौटते समय एनीकट पार करते हुए हुए थे लापता।

  3. पुलिस और एसडीआरएफ ने मिलकर चलाया था तलाशी अभियान।

डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक स्कूल से शनिवार को घर लौटते समय घोंघा नदी में बह गए तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीनों बच्चे जिले के ग्राम पंचायत समडील के रहने वाले हैं और पास के ही गांव नवापारा स्थित डीपी विप्र स्कूल में पढ़ाई करते थे।

शनिवार को दोनों बहनें रिद्धी जायसवाल (आठ वर्ष), सिद्धी जायसवाल (आठ वर्ष) और भाई अनमोल जायसवाल (सात वर्ष) स्कूल से घर लौट रहे थे। लेकिन उन्हें पानी का अंदाजा नहीं हुआ और घोंघा नदी पर बने एनीकट को पार करते समय वे तेज बहाव में बह गए। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बच्चों की तलाश शुरू की। रिद्धी का शव शनिवार को ही ढूंढ लिया गया था। वहीं सिद्धी और अनमोल के शव रविवार को बरामद हुए।

पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव स्वजन को सौंपे गए हैं। डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि अनमोल और सिद्धी सगे भाई-बहन थे, वहीं रिद्धी दोनों की चचेरी बहन थी।