विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: बिलासपुर में झूठे मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर हड़पे लाखों रुपये, LIC एजेंटों ने बीमा के नाम पर कर दिया घोटाला

Published: Sat, 10 May 2025 06:36 AM (GMT+05:30)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) की मगरपारा शाखा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इस ...और पढ़ें

बिलासपुर में झूठे मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर हड़पे लाखों रुपये (सांकेतिक तस्वीर)
बिलासपुर में झूठे मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर हड़पे लाखों रुपये (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का मामला, तीन एलआइसी एजेंट भी शामिल
  2. एलआईसी की आंतरिक जांच में यह मामला सामने आया

जेएनएन, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) की मगरपारा शाखा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इस मामले में बीमा एजेंटों की मिलीभगत से पांच बीमा धारकों के नाम पर झूठे मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर लाखों रुपये की मृत्यु दावा राशि प्राप्त की गई।

इसके बाद उन्हीं नामों पर नई बीमा पालिसियां जारी कर दोबारा धोखाधड़ी की गई। इस घोटाले में बीमा निगम के तीन एजेंटों के नाम सामने आए हैं।

संतोषी साहू के नाम पर बीमा पॉलिसी ली गई थी

मगरपारा स्थित एलआइसी के शाखा प्रबंधक अलबन टोप्पो ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के ओखर निवासी संतोषी साहू के नाम पर बीमा पॉलिसी ली गई थी। तीन साल बाद संतोषी के पिता ने उसका मृत्यु प्रमाणपत्र पेश कर छह लाख रुपये का दावा प्राप्त किया।

इसी बीच संतोषी के नाम से एक और पालिसी ली गई। इसी प्रकार ममता पांडेय, बबला पांडेय, ईश्वर पांडेय और शिवकुमार पांडेय के झूठे मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर पांच से आठ लाख तक के दावे प्राप्त किए गए और फिर उन्हीं नामों पर नई पालिसियां ली गईं।

आंतरिक जांच में यह मामला सामने आया

एलआईसी की आंतरिक जांच में यह मामला सामने आया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि एजेंट नरेश अग्रवाल, राजेश कुमार शर्मा और राशि सखूजा के माध्यम से यह धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।