विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधवा भाभी से दो देवरों ने किया दुष्कर्म: एक साल बाद खुला मामला, सच्चाई जानकार पुलिस ने पकड़ लिया माथा

Updated: Mon, 01 Jun 2026 06:19 PM (IST)

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक विधवा महिला के साथ उसके दो देवरों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां विधवा महिला से उसी के दो देवरों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के पति का निधन करीब दस साल पहले हो गया था। पति की मौत के बाद महिला घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए महिला के रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विधवा महिला से देवरों ने किया दुष्कर्म

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने पहले भी इस घटना की रिपोर्ट लिखाने और कानूनी कार्रवाई के लिए काफी कोशिश की थी। मामले में गौरेला के थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा आवेदन देने के बाद वे करीब एक साल के लिए किसी अन्य स्थान पर चली गई थीं।

उनके द्वारा जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया था वो भी लगातार गलत या बंद आ रहा था, इसके कारण पुलिस उनसे संपर्क नहीं कर पा रही थी। अब उनके वापस आने पर तत्काल दोनों मामले दर्ज किए गए हैं।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 64 (दुष्कर्म) के तहत दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पीड़ित महिला की शिकायत अनुसार दोनों घटनाएं अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा, अलग समय और अलग परिस्थितियों में की गई थीं, अतः कानूनी रूप से दो पृथक मामले दर्ज करना आवश्यक था। पुलिस ने आरोपितों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

यह भी पढ़ें- संभल में हैवानियत: शौच के लिए उठी 12 साल की बच्ची को गनप्‍वाइंट पर उठाया, जंगल में किया गैंगरेप

यह भी पढ़ें- अमरोहा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया; प्रेमी के मुकरने पर FIR