विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: फाइनेंस कर्मियों ने कार समेत गर्भवती महिला को क्रेन से खींचा, हालत नाजुक

Updated: Mon, 13 Jul 2026 07:47 AM (IST)

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्त के चलते गर्भवती महिला समेत कार को क्रेन से खींचने का प्रयास किया, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई।

(यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है)

(यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में फाइनेंस कंपनी ने कार की तीन माह की किस्त बकाया होने पर गर्भवती महिला समेत वाहन को क्रेन से खींचने का प्रयास किया। क्रेन से खींचे जाने से कार को झटका लगा, जिससे महिला का स्वास्थ्य बिगड़ गया।

डाक्टरों ने जांच में पाया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन कम हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगला दीनदयाल कालोनी निवासी महिला शनिवार को पति और मां के साथ अस्पताल जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वे एसएसपी कार्यालय के पास मल्टीलेवल पार्किंग के पास पहुंचे, महिंद्रा फाइनेंस के कर्मचारी सोहेल और उसके साथियों ने कार रोक ली।

फाइनेंस कर्मियों ने उन्हें कार से तत्काल उतरने को कहा। महिला ने गर्भवती होने और अस्पताल जाने की बात कही, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। पीड़िता का पति एक घंटे में किस्त भरने की बात कहता रहा, पर कर्मचारी विवाद करते रहे। विवाद बढ़ता देख महिला ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में पति ने किस्त के रुपये जमा किए। पीड़िता ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।