विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जगह बिजली गिरने से हादसा, तीन लोगों की मौत

Published: Thu, 08 Oct 2026 02:28 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं बुधवार ...और पढ़ें

बिलासपुर में बिजली गिरने से तीन लोगों की दुखद मौत।

बिलासपुर में बिजली गिरने से तीन लोगों की दुखद मौत।

डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस की सब-डिविजनल ऑफिसर नूपुर उपाध्याय ने बताया कि ये घटनाएं बुधवार शाम बिलासपुर के कोटा इलाके में हुई, जब पीड़ित खेती का काम कर रहे थे।

दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत

लखोटाना के रहने वाले 41 साल के मन्ना यादव और 45 साल के कुंजाराम खेत में थे तभी शाम करीब 6 बजे मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। दोनों पर बिजली गिरी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग उन्हें कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में मानपुर गांव के 45 साल के किसान जागेश्वर जगत खेत की मेड़ ठीक करने गए थे तभी भारी बारिश शुरू हो गई। उन्होंने एक पेड़ के नीचे शरण ली, लेकिन पेड़ पर बिजली गिर गई जिससे जगत बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: कोयला घोटाले में एक और बड़ा खुलासा, जांच में 1900 करोड़ रुपये का अयस्क लेवी घोटाला उजागर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।