विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जोमैटो ने पनीर टिक्का की जगह नवरात्रों में भेजी चिकन बिरयानी, होटल पर कार्रवाई की मांग

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:00 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 19 Oct 2026 07:17 AM (GMT+05:30)

बिलासपुर में नवरात्र के दौरान जोमैटो ने एक शाकाहारी परिवार को पनीर टिक्का बिरयानी की जगह चिकन बिरयानी भेज दी, जिससे परिवार सदमे में है।

चावल में मिले चिकन के टुकड़े।

चावल में मिले चिकन के टुकड़े।

HighLights

  1. जोमैटो ने शाकाहारी परिवार को भेजी चिकन बिरयानी।

  2. नवरात्र के दौरान बिलासपुर में हुई यह घटना।

  3. होटल ग्रैंड गुलमोहर के लाइसेंस रद्द की मांग।

डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवरात्र के दौरान जोमैटो से पनीर टिक्का बिरयानी की जगह शाकाहारी परिवार को चिकन बिरयानी भेज दी। भोजन करते समय चावल में चिकन के टुकड़े मिलने पर परिवार हैरान रह गया।

युवती के पिता के अनुसार, उनका परिवार शुद्ध शाकाहारी है और उनकी बेटी ने कभी मांसाहार नहीं किया। इसके बाद बेटी ने खाना-पीना छोड़ दिया है। घटना से आहत परिवार ने होटल ग्रैंड गुलमोहर का लाइसेंस रद करने की मांग की है।

ऑनलाइन ऑर्डर की थी वेज बिरयानी

बता दें कि बिलासपुर निवासी प्रज्ञा बैसवाड़े ने शनिवार दोपहर 2:48 बजे जोमैटो के माध्यम से 445 रुपये देकर होटल ग्रैंड गुलमोहर से पनीर टिक्का बिरयानी का ऑनलाइन ऑर्डर किया था।

परिवार ने बिल, आर्डर और भोजन से जुड़े साक्ष्य सुरक्षित रखे हैं। स्वजन का कहना है कि शिकायत पर होटल प्रबंधन ने क्षमा मांगी है। परिवार ने होटल की रसोई में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की तैयारी तथा पैकिंग के लिए अलग व्यवस्था न होने पर भी सवाल उठाया है। इधर, होटल के मैनेजर ने इसे डिलीवरी ब्वाय की चूक बताया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: चलती कार के बोनट पर लेटी महिला, दो ने दरवाजों पर लटककर किया डांस; रील बनाने जोखिम में डाली जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।