विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़: बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 31 नक्सली; 2 जवान भी शहीद

Published: Sun, 09 Feb 2025 11:39 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2025 03:30 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन (फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुठभेड़ में ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए।
  2. नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी।

पीटीआई, बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इसमें 31 नक्सलियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं। बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड़ जारी है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं।

सुबह से जारी है मुठभेड़

डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने की पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

संयुक्त सुरक्षा बल को किया गया था रवाना 

  • नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था।
  • नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है।
  • एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है।
  • कई नक्सलियों के मारे की संभावना जताई गई है। घटना स्थल पर नक्सलियों के शव देखे गए हैं।

इनकी संख्या अभी और बढ़ सकती है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी पार्टी के लौटने पर बताई जाएगी। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के एक्शन से बौखलाए नक्सली, अब दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।