विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: कांग्रेस की बैठक में भाग लेने रायपुर पहुंचे भूपेश बघेल, बोले- सीएम का इंतजार मुझे भी, लेकिन हम लोकसभा की तैयारी कर रहे हैं

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 10 Dec 2023 03:00 AM (IST)

कांग्रेस बैठक में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को रायपुर पहुंचे। बृहस्पत समेत बाकी नेताओं ...और पढ़ें

कांग्रेस की बैठक में भाग लेने रायपुर पहुंचे भूपेश बघेल
कांग्रेस की बैठक में भाग लेने रायपुर पहुंचे भूपेश बघेल

राज्य ब्यूरो, रायपुर। कांग्रेस की समीक्षा बैठक से वापस लौटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री का मुझे भी इंतजार है। भाजपा के मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया पर उन्होंने तंज कसा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में मिली हार पर नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की।

भूपेश बघेल शनिवार को रायपुर पहुंचे

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ को लेकर चर्चा हुई। बैठक में शामिल होने के बाद भूपेश बघेल शनिवार को रायपुर पहुंचे। बृहस्पत समेत बाकी नेताओं के बयानबाजी पर बघेल ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप लोगों को नए मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार हैं, उसी तरह मैं भी इंतजार कर रहा रहूं। छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश व राजस्थान के मुख्यमंत्री का सवाल कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर हो गया है।

बैठक में चुनाव नतीजों पर चर्चा हुई

समीक्षा बैठक के सवाल पर बघेल ने कहा कि बैठक में चुनाव नतीजों पर चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई है। हमने तय किया है कि हम सब एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगेंगे। जो कमियां हैं, उसे दूर करकर एकजुट होकर लोकसभा लड़ना है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। 11 में से नौ सीटें भाजपा के पास हैं। बस्तर और कोरबा लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। फिलहाल कांग्रेस की कोशिश छत्तीसगढ़ में बढ़त को लेकर हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।