विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election: भाजपा ने दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले की विधानसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी, पढ़ें पूरी प्रोफाइल

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 10 Oct 2023 06:10 AM (IST)

मध्य प्रदेश में भाजपा ने ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर दो सूची भी ...और पढ़ें

भाजपा ने दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले की विधानसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी
भाजपा ने दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले की विधानसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी

जेएनएन, रायपुर। मध्य प्रदेश में भाजपा ने ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर दो सूची भी जारी कर दी हैं। इसी के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए दुर्ग के 20 में से 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। बड़ी बात ये है कि नौ सीटों पर भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि, 15 सामान्य सीटों में से दो सीट बेमेतरा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अभी प्रत्याशी तय नहीं किए गए है।

जानें दुर्ग, बेमेतरा और बालोद जिले की विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के बारे में

ललित चंद्राकर

भाजपा ने ललित चंद्राकर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा से काफी सालों से जुड़े हुए है। वह शहर और जिला भाजपा संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं। वे वर्तमान में जिला भाजपा दुर्ग के महामंत्री हैं। ललित चंद्राकर पहली बार विस चुनाव लड़ेंगे।

राकेश कुमार यादव

राकेश कुमार यादव को भाजपा ने बालोद विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। राकेश कुमार अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं। नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष, विभाग प्रमुख भी रहे । सन 2004 से 2009 तक नगर पालिका अध्यक्ष पर रहे हैं । दो बार भाजपा मंडल के अध्यक्ष, एक बार महामंत्री एक बार जिला महामंत्री रहे हैं। वहीं, 2020 से 2023 तक भाजपा के प्रदेश मंत्री रहे ।

गजेंद्र यादव

गजेंद्र यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव वर्ष 1999 से 2004 नगर निगम दुर्ग के पार्षद व शिक्षा विभाग प्रभारी रहे। वे दुर्ग निगम के कचहरी वार्ड से पार्षद चुने गए थे। साथ ही स्काउट गाइड में प्रदेश सचिव और वर्ष 2014 से 2018 तक स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त रहे।

ईश्वर साहू

ईश्वर साहू को राजनीति में कोई अनुभव नहीं है। वहीं, उनके परिवार में भी कोई राजनीति में नहीं रहा है। भाजपा ने ईश्वर साहू को साजा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। ईश्वर साहू एक आम आदमी हैं। साजा के बिरनपुर गांव में सालभर पहले भवनेश्वर साहू की हत्या हुई थी। ईश्वर साहू, भुवनेश्वर साहू के पिता है।

रिकेश सेन

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रिकेश सेन भिलाई निगम में लगातार पांच बार के पार्षद है। उन्होंने वर्ष 2000 में पार्षद का पहला चुनाव निर्दलीय जीता था। वे अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़कर जीतते रहे। दो बार निर्दलीय तथा तीन बार भाजपा से चुनाव लड़ा। हाल ही में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में उन्हें प्रदेश मंत्री व मुंगेली प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। वे वर्ष 2015 से 2020 तक भिलाई निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता भी रहे।

दयालदास बघेल

नवागढ़ अजा आरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी दयालदास बघेल वर्ष 2008 और 2013 में भी विधायक रह चुके हैं। भाजपा शासनकाल में वे केबिनेट मंत्री भी रहे हैं। दयालदास बघेल अविभाजित दुर्ग जिला में जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

प्रेम प्रकाश पांडेय

भिलाई नगर (सामान्य सीट) से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय छात्र राजनीति से आए हैं । 1978 से रविशंकर विश्वविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सचिव रहे। बीएमएस के भी पदाधिकारी रहे हैं। 1986 में भाजयुमो के उपाध्यक्ष रहे। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी रहे हैं। उन्होंने साइंस कालेज दुर्ग से गणित में एमएससी किया है। वे सन 1990 से 1993 तक पूर्ववर्ती मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री रहे । सन1993 से 1998 तक विधायक। सन 2003 से 2008 तक विधानसभा अध्यक्ष, 2013 से 2018 तक मंत्री सन 2018 में चुनाव हार गए।

वीरेंद्र साहू

गुंडरदेही विधानसभा (सामान्य सीट) से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू पिछड़ा वर्ग से आते हैं। वह पानी पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं । सन 2008 से 2013 तक गुंडरदेही विधानसभा के विधायक थे। पिता ईश्वरी प्रसाद साहू शिक्षक थे। वीरेंद्र साहू किसान परिवार से हैं। वह साहू समाज के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बुधवार से शुरू होगा मतदान दलों का प्रशिक्षण, अतिरिक्त दलों का गठन किया जाएगा

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

अहिवारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पेशे से शिक्षक रहे। कोर्सेवाड़ा वर्ष 2008 में पहली बार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। पार्टी ने वर्ष 2013 और 2018 के विस चुनाव में उन्हें मौका नहीं दिया।लेकिन भाजपा संगठन के साथ-साथ अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर काम करते रहे और अपनी सक्रियता को बनाए रखा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।