Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने खेला बड़ा सियासी दांव, 50 फीसदी महापौर के टिकट महिला नेताओं को

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 05:24 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम हैं। भाजपा ने इनमें से 10 पर महापौर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। पार्टी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रत्याशियों की स ...और पढ़ें

    10 नगर निगम के लिए भाजपा ने घोषित किए महापौर प्रत्याशी।
    10 नगर निगम के लिए भाजपा ने घोषित किए महापौर प्रत्याशी।

    HighLights

    1. भाजपा ने 10 नगर निगमों में घोषित किए उम्मीदवार।
    2. पार्टी ने पांच सीटों पर महिला नेताओं को दिया मौका।
    3. निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में दिखेगी सीधी टक्कर।

    जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने रविवार को 10 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। राजधानी रायपुर से मीनल चौबे को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

    भाजपा ने महिलाओं पर खास फोकस किया है। पार्टी ने 50 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।

    (नगर निगम जगदलपुर के वार्ड प्रत्याशियों की सूची)

    इन नगर निगमों में महिला प्रत्याशी

    गणतंत्र दिवस पर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम हैं। रायपुर से महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए चुनाव मैदान में उतारा गया है। बिलासपुर से पूजा विधानी, दुर्ग से अल्का बाघमार, अंबिकापुर से मंजूषा भगत और कोरबा से संजू देवी राजपूत को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

    पार्टी ने इस रणनीति ने उतारा मैदान में

    छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर स्थित एकात्म परिसर में कहा कि पार्टी ने अनुभवी और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को मौका दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने महिला प्रत्याशियों को टिकट देकर अपनी महिला सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता को दोहराया है।

    (नगर निगम जगदलपुर के वार्ड प्रत्याशियों की सूची)

    दूसरी तरफ राजनीतिक पंडित भाजपा के इस फैसले को बड़ा कदम मान रहे हैं। उनका कहना है कि इससे प्रदेश में महिलाओं के बीच पार्टी की पैठ बढ़ेगी। भाजपा ने नगर निगम जगदलपुर के 48 वार्डों में अपने प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'शादी से इनकार करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    यह भी पढ़ें: MLA उमेश कुमार के ऑफिस पर फायरिंग का मामला, विधायक हिरासत में... कुंवर की पत्नी ने दर्ज कराई FIR