यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CG Elections: जिले की सात सीटों पर 156 प्रत्याशी, महिलाएं सिर्फ 28; इस विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक महिला प्रत्याशी
सातों विधानसभा सीटों में सर्वाधिक 36 प्रत्याशी दक्षिण से चुनाव लड़ने को तैयार हैं इसी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक महिला प्रत्याशी हैं। सबसे कम महिला ...और पढ़ें

जेएनएन, रायपुर। रायपुर जिले में दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब तक सातों विधानसभा सीटों के लिए 156 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म भरा है। इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या सिर्फ 28 है।
सातों विधानसभा सीटों में सर्वाधिक 36 प्रत्याशी दक्षिण से चुनाव लड़ने को तैयार हैं, इसी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक महिला प्रत्याशी हैं। सबसे कम महिला प्रत्याशी धरसींवा, आरंग और अभनपुर में दो-दो हैं। सभी विधानसभा सीटों में अगर देखा जाए तो सबसे कम 13 प्रत्याशी अभनपुर विधानसभा में हैं।
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले EC अलर्ट; आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 10 करोड़ नकद और 30 हजार लीटर अवैध शराब जब्त
क्षेत्रवार प्रत्याशी और महिलाएं
विधानसभा क्षेत्र - कुल प्रत्याशी - महिला प्रत्याशीधर
सींवा- 19-2
रायपुर ग्रामीण-25-3
रायपुर पश्चिम-31-4
रायपुर उत्तर-17-3
रायपुर दक्षिण-36-12
आरंग-15-2
अभनपुर-13-2
सर्वाधिक नामांकन दक्षिण में रिजेक्ट
जिले की सातों विधानसभा सीटों में मिलाकर 11 प्रत्याशियों के फार्म विभिन्न कारणों से रिजेक्ट हुए हैं। इनमें दो अभनपुर, आरंग, ग्रामीण, उत्तर और पश्चिम के एक-एक, जबकि दक्षिण के तीन प्रत्याशियों के फार्म रिजेक्ट हुए हैं। वहीं, धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में एक भी नामांकन फार्म निरस्त नहीं किया गया है।