विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड पर

Published: Tue, 11 Aug 2026 11:31 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में ईडी ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

ईडी ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया

ईडी ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया

HighLights

  1. ईडी ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया

  2. अग्रवाल को पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया है

  3. यह गिरफ्तारी 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में हुई

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में ईडी ने मंगलवार को कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उन्हें पांच दिनों के रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने रामगोपाल को आठ जुलाई को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में थे।

मनी लांड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की। अग्रवाल को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां ईडी ने पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अग्रवाल से मिलने अदालत पहुंचे थे।

ईडी की जांच के अनुसार, वर्ष 2019 से 2022 के बीच तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब कारोबार में एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय था, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनीतिक प्रभाव रखने वाले लोगों की भूमिका थी। ईडी अब तक छह आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है, जिनमें 81 आरोपितों के नाम शामिल हैं।